Bihar : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। अंचल निरीक्षक अजय मंडल को तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते हुये रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। वह यह रकम जमीन विवाद सुलझाने के एवज में मांग रहे थे।
किराये के मकान में चल रही थी ‘घूस डील’
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने अजय मंडल को मधुबनी के चित्रगुप्त कॉलोनी स्थित एक किराये के मकान से तब दबोचा जब वह शिकायतकर्ता से नगद रकम ले रहा था। टीम ने मौके से पूरी रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली। जानकारी के मुताबिक अजय मंडल ने पीड़ित से पहले ही मोटी रकम की मांग की थी, जिसके बाद शिकायत निगरानी विभाग तक पहुंची। पहले से तय प्लानिंग के मुताबिक टीम ने जाल बिछाया और अंचल निरीक्षक को रंगेहाथ पकड़ लिया। इस गिरफ्तारी के बाद जिले के प्रशासनिक हलकों, खासकर अंचल कार्यालयों में हड़कंप मच गया है।










