spot_img

रांची जेल के अंदर एक कैदी का गला कटा मिला, दूसरा बेजान… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : विचाराधीन कैदी रहमतुल्लाह अंसारी उर्फ रानी को बचाया नहीं जा सका। उसका गला कटा हुआ था। गंभीर हालत में उसे बीते कल रिम्स ले जाया गया। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। जेल प्रशासन की तरफ से पुलिस को दिए आवेदन में कहा गया है कि लगभग 20 साल का कैदी रहमतुल्लाह अंसारी ने टीन से बने पत्तर से अपना गला काट लिया। जिससे वह बेहतर घायल हो गया। जेल अस्पताल से उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स ले जाया गया। जहां रात 11 बजे उसके प्राण निकल गये। रहमतुल्लाह रांची के कांके थाना क्षेत्र के हुसीर बस्ती का रहनेवाला था। यह आत्महत्या है या कुछ और, इस बिन्दु पर खेलगांव थाना पुलिस तहकीकात कर रही है। परिजनों का इल्जाम है कि रहमतुल्लाह की गला काटकर हत्या की गई है।

वहीं, रांची सेंट्रल जेल में बंद सजायाफ्ता कैदी रविनंदन कुमार सिन्हा उर्फ रवि की डेड बॉडी वार्ड के अंदर मिली। सूत्रों के अनुसार आज सुबह वार्ड खोले जाने के बाद बेसुध पड़े रवि कुमार को जगाया गया, पर वह नहीं जागा। बहुत झकझोरने के बाद भी वह अचेत रहा। जेल के डॉक्टर को बुलाया गया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना आज भोर 5 बजकर 55 मिनट पर हुई। इस संबंध में रांची के खेलगांव थाने में यूडी केस दर्ज किया गया है। सजायाफ्ता रवि पटना के पाटलीपुत्र थाना क्षेत्र के सत्यम शिवम नॉर्थ पटेल नगर का रहनेवाला था। उसकी उम्र लगभग 60 साल थी।

इसे भी पढ़ें : 2 IPS और 33 DSP का हुआ ट्रांसफर, कौन कहां गया… देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें : पाकुड़ DSO ऑफिस में उमड़ी भीड़… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : हेमंत सोरेन से बेबी देवी ने की मुलाकात, क्या बोले CM… जानें

इसे भी पढ़ें : म*र्डर केस में वांटेड धराया, खोल गया राज…

इसे भी पढ़ें : हैंडलर की रक्षा में जान गंवा दी ‘केंट’… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : मैसिव ब्रेन हेमरेज, खर्चा बताया 18 लाख, यहां ठीक हो गये केवल 5 हजार में…. देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...

पुलिस ने पलट दी बाजी, जंगल में मिला चोरी का ट्रैक्टर…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र से चोरी...

चेकपोस्ट पर भोर की खामोशी चीर गई गोलियों की ठांय-ठांय…

Ramgarh : रामगढ़ के गिद्दी थाना क्षेत्र के सिरका...

उजड़े परिवार के आंसू पोंछने इस पुलिस इंस्पेक्टर ने बढ़ाया हाथ…

Ramgarh(Prince Verma) : जिंदगी कभी-कभी ऐसा इम्तिहान लेती है...

DC का बड़ा एक्शन, सभी को किया सेवामुक्त…

Garhwa : गढ़वा के खरौंधी के कस्तूरबा गांधी आवासीय...