INDvsWI : ईडन में आज महासंग्राम, करो या म’रो!

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : क्रिकेट का महासंग्राम अपने सबसे निर्णायक मोड़ पर है। दसवें T20 विश्व कप में तीन सेमीफाइनलिस्ट तय हो चुके हैं, और चौथे नाम पर आज मुहर लगेगी।

सेमीफाइनल में कौन-कौन?

  • इंग्लैंड – डिफेंडिंग चैंपियन, दमदार प्रदर्शन के साथ क्वालीफाई।

  • साउथ अफ्रीका – अजेय फॉर्म, ‘चोकर्स’ टैग मिटाने की तैयारी।

  • न्यूजीलैंड  – केन विलियमसन की कप्तानी में शांत लेकिन घातक एंट्री।

अब नजरें टिकी हैं चौथी टीम पर जिसका फैसला आज होगा।

ईडन गार्डन्स में वर्चुअल क्वार्टर फाइनल

ऐतिहासिक ईडन गार्डन में आज भारत बनाम वेस्टइंडीज का मैच शाम सात बजे से खेला जायेगा। जिसका समीकरण साफ है, जीतोगे तो सेमीफाइनल, हारोगे तो घर वापसी। टीम इंडिया के लिए साख की जंग, तो वेस्टइंडीज के लिए प्रतिष्ठा और पावर का इम्तिहान है। मुकाबला हाई-वोल्टेज, दबाव चरम पर है।

सेमीफाइनल और फाइनल का शेड्यूल

  •  पहला सेमीफाइनल – 4 मार्च 2026, शाम 7 बजे, कोलकाता

  •  दूसरा सेमीफाइनल – 5 मार्च 2026, शाम 7 बजे, मुंबई

  •  फाइनल – 8 मार्च 2026

 फॉर्मेट समझिये आसान भाषा में

  • ग्रुप-2 की टॉपर भिड़ेगी ग्रुप-1 की रनर-अप से

  • ग्रुप-1 की टॉपर भिड़ेगी ग्रुप-2 की रनर-अप से

यानी आज का मैच सिर्फ जीत का नहीं, किस्मत का भी है। क्रिकेट का रोमांच अब चरम पर है और अगला सेमीफाइनलिस्ट आज रात तय होगा।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बाप रे! फिर बढ़ गये पेट्रोल-डीजल के दाम, कितना… जानें

Ranchi : देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में...

दांत के इलाज के बहाने शर्मनाक हरकत! युवती ने डेंटिस्ट पर किया FIR

Ranchi(Akhilesh Kumar) : राजधानी रांची से एक बेहद गंभीर...

हजारीबाग में पुलिस अलर्ट, हुआ मॉक ड्रिल…

Hazaribagh (Pooja Banerjee) : आगामी बकरीद पर्व को लेकर...

अभी समझाइश, दो दिन बाद सीधा चालान…

Hazaribagh(Pooja Banerjee): हजारीबाग शहर की सड़कों पर लगने वाले...

नई-नवेली दुल्हन जी न सकी, क्या हुआ… जानें

Hazaribagh : सात फेरों के साथ जिस बेटी को...