spot_img

INDvsPAK : इमोशन्स की आंधी में पाकिस्तानी खिलाड़ी बह गये…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आज इमोशन्स की आंधी में पाकिस्तानी खिलाड़ी बह गये। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पांचवे मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया। खचाखच भरे स्टेडियम में भारतीय प्रशंसक लहरों की तरह उछल पड़े। वहीं, दूसरी ओर हरे झंडों का सैलाब भी अपनी टीम की हौसला अफजाई में अंतिम घड़ी तक जुटा था। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के इस महामुकाबले में टीम इंडिया की शानदार जीत हुई। मैच में जुनून और जज्बे की पराकाष्ठा थी।

पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाज आग उगल रहे थे। शाहीन अफरीदी और इमाम-उल-हक जैसे सितारे सिर्फ नाम के रह गये, रन बनाने की उनकी हर कोशिश नाकाम रही। बॉलिंग एंड से कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या की गेंदों ने ऐसा कहर बरपाया कि पाकिस्तानी बल्लेबाजों के चेहरे की हवाइयां उड़ गईं। 47 रन पर दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गये। कप्तान मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील ने मोर्चा संभाला, पिच पर जम गये और धीरे-धीरे रन जोड़ने लगे। शकील ने 62 रन बनाये और टीम को 241 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

कोहली का बल्ला गरजा

भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो उम्मीदें ऊंची थीं लेकिन दबाव भी कम नहीं था। रोहित शर्मा, जो अपने बल्ले से मैदान पर तूफान लाने के लिये जाने जाते हैं, इस बार चूक गये। सिर्फ 16 रन बनाकर शाहीन अफरीदी की गेंद पर बोल्ड हो गये। स्टेडियम में भारतीय समर्थकों की चीखें सन्नाटे में बदल गईं। लेकिन यह भारतीय टीम थी, जो हमेशा संकट में अपने असली रूप में आती है। फिर उतरे ‘किंग कोहली’ और शुभमन गिल। दोनों ने समझदारी से खेलते हुये स्कोर को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया। गिल ने 46 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन असली शो विराट कोहली का था। जब वे मैदान पर आये, तो ऐसा लगा मानो किसी योद्धा ने अपना हथियार निकाल लिया हो। हर गेंद पर उनका आत्मविश्वास झलक रहा था। उनका हर शॉट पाकिस्तानी गेंदबाजों के हौसलों पर हथौड़े की तरह गिर रहा था। स्टेडियम में हर चौके-छक्के पर “कोहली… कोहली…” की गूंज थी। 111 गेंदों पर नाबाद 100 रन ठोंक डाला। श्रेयस अय्यर ने भी शानदार 56 रन बनाकर विराट का साथ दिया। भारत ने यह मुकाबला 42.3 ओवर में सिर्फ 4 विकेट खोकर जीत लिया। स्टेडियम भारतीय झंडों से भर गया। हर कोने से “भारत माता की जय” के नारे गूंज उठे।

जीत से सेमीफाइनल में एंट्री 

इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली, जबकि पाकिस्तान लगभग टूर्नामेंट से बाहर हो गया।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...