अहमदाबाद : बुधवार को खेले गये दूसरे और अहम वनडे मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 44 रनों से हरा दिया। जीत के साथ ही टीम इंडिया ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वेस्टइंडीज का गेंदबाजी का फैसला शुरुआत में सही भी साबित हुआ। मगर सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल ने शानदान पार्टनरशिप कर टीम को एक सम्मानजन स्कोर तक पहुंचा दिया। सूर्यकुमार यादव के 64 और केएल राहुल के 49 रनों की पारी के दम पर टीम इंडिया ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 237 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 46 ओवर में 193 रन पर ढेर हो गई।
इस जीत के साथ ही भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 11वीं सीरीज अपने नाम कर ली है। उसे पिछली बार 2006 में हार मिली थी। तब टीम इंडिया वेस्टइंडीज के दौरे पर पांच मैचों की वनडे सीरीज में 1-4 से हार गई थी। अगर घरेलू मैदान पर रिकॉर्ड की बात करें तो उसने वेस्टइंडीज को सातवीं सीरीज में लगातार हराया है। प्रसिद्ध कृष्णा ने मैच में चार विकेट लिए। वेस्टइंडीज की तरफ से सर्वाधिक 44 रन शामराह ब्रूक्स ने बनाए। अकील हुसैन ने 34 रनों की पारी खेली। ओडेन ने आखिरी ओवरों में 20 गेंद पर 24 रन बनाए, लेकिन वे मैच में वेस्टइंडीज को जीत नहीं दिला सके। शाई होप ने 27, ब्रैंडन किंग ने 18, फैबियन एलेन ने 13 और कप्तान निकोलस पूरन ने नौ रन बनाए।
Read More : इंस्ट्रक्टर के 2504 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन…
Read More : गुमला की जवान लड़की रांची के हरमू में इस हाल में मिली
Read More : टहलने निकले लोग रह गये हक्का-बक्का, जानें क्यों…
Read More : महाभारत के “भीम” का निधन, ऐसा था जलवा
Read More : “जब कभी भी सुनोगे गीत मेरे”…याद कर जाओगे…देखें वीडियो
Read More : फिर लहूलुहान हुए कई बाल कैदी… देखिये कैसे क्या हुआ








