Kohramlive : मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले जा रहे एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल भारत के लिए मिश्रित रहा। जहां एक ओर यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन ने बेहतरीन अर्धशतक लगाकर भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई, वहीं ऋषभ पंत की चोट ने टीम और फैंस की चिंता बढ़ा दी। दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 83 ओवर में 4 विकेट खोकर 264 रन बना लिए हैं।
ऋषभ पंत चोटिल होकर एम्बुलेंस से बाहर गये
मैच के सबसे भावनात्मक पल उस समय आये जब विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत क्रिस वोक्स की गेंद पर स्वीप शॉट खेलते वक्त चोटिल हो गये । उनके पैर पर गंभीर चोट आई, जिससे वे चलने में असमर्थ हो गये। मैदान पर मौजूद मेडिकल टीम ने उनका प्राथमिक इलाज किया और फिर उन्हें मिनी एम्बुलेंस से मैदान के बाहर ले जाया गया। चोट की गंभीरता का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, लेकिन चोटिल जगह से खून निकलता हुआ देखा गया और सूजन भी थी। यदि पंत मैच में आगे नहीं उतर पाये, तो भारत को बल्लेबाजी में एक खिलाड़ी कम के साथ उतरना पड़ेगा और ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग करेंगे।
भारत की बल्लेबाज़ी पर एक नजर
- यशस्वी जायसवाल ने बेहतरीन लय में बल्लेबाज़ी करते हुए 107 रन बनाये।
- साई सुदर्शन ने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक लगाया और 61 रन बनाकर आउट हुये।
- केएल राहुल ने 46 रन की अहम पारी खेली।
- शुभमन गिल सिर्फ 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
भारत ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाज़ी करते हुए शुरुआती साझेदारी में 94 रन जोड़े। पहले सेशन में भारत बिना विकेट खोये 78 रन बना चुका था। लेकिन दूसरे सेशन में तीन विकेट गिरने से दबाव बढ़ा। इसके बावजूद साई सुदर्शन और जडेजा ने स्थिति को संभाला।
स्टंप्स तक स्कोरकार्ड
- भारत – 264/4 (83 ओवर)
- यशस्वी जायसवाल – 107 रन
- साई सुदर्शन – 61 रन
- केएल राहुल – 46 रन
- शुभमन गिल – 12 रन
- ऋषभ पंत – 37 रन (रिटायर्ड हर्ट)
- शार्दुल ठाकुर – 19*
- रविंद्र जडेजा – 19*
- इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने 2 विकेट लिए।
क्या कहती है तस्वीर?
भारत के लिए यह दिन सकारात्मक रहा, लेकिन ऋषभ पंत की चोट ने टीम की चिंताएं बढ़ा दी हैं। आगे की रणनीति में यह तय करेगा कि भारत कितना बड़ा स्कोर खड़ा कर पाता है।










