भारत का डिजिटल दम, मेहमानों को मिली नई सर्विस…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : भारत की डिजिटल ताकत का ऐसा जलवा कि हर कोई दंग रह जाये। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में भारत ने एक ऐसा कदम उठाया है, जिसने दुनिया को बता दिया अब भुगतान का भविष्य भारत यहीं से लिखेगा। नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित India AI Impact Summit 2026 में एक ऐतिहासिक पहल की गई। National Payments Corporation of India (NPCI) ने 40 से अधिक देशों से आये विदेशी प्रतिनिधियों के लिये ‘UPI One World’ वॉलेट सेवा को खास तौर पर लॉन्च किया है। अब तक विदेशी मेहमानों के लिये भारत में UPI इस्तेमाल करना आसान नहीं था। न बैंक खाता, न भारतीय सिम और डिजिटल भुगतान मुश्किल। लेकिन अब बिना लोकल बैंक अकाउंट, बिना भारतीय सिम के विदेशी मेहमान सीधे UPI से पेमेंट कर सकेंगे। यानी जेब में नकद नहीं, मोबाइल में पूरा हिंदुस्तान।

यहीं मिलेगा वॉलेट

विदेशी प्रतिनिधि यह वॉलेट नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, भारत मंडपम, हॉल नंबर 14 स्थित NPCI पवेलियन से हासिल कर सकते हैं। वहीं, वॉलेट रिचार्ज अंतरराष्ट्रीय डेबिट/क्रेडिट कार्ड से रुपये लोड होंगे। एक बार में अधिकतम ₹25,000 तक लोड हो सकेंगे। मासिक खर्च सीमा ₹50,000 तय है। अब विदेशी मेहमान देश के किसी भी दुकान, कैफे या मर्चेंट के UPI QR कोड को स्कैन कर सीधे भुगतान कर सकेंगे। न कैश की टेंशन, न करेंसी एक्सचेंज की झंझट, बस मोबाइल उठाओ और पेमेंट हो गया।

सुरक्षित रिफंड की भी सुविधा

अगर यात्रा खत्म होने के बाद वॉलेट में पैसा बच जाये तो वह राशि नियमों के अनुसार सीधे उनके मूल विदेशी कार्ड में वापस ट्रांसफर कर दी जायेगी। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और सुरक्षित बताई गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि ‘UPI One World’ आने वाले समय में भारत आने वाले करोड़ों विदेशी पर्यटकों के लिये नया मानक बन सकता है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बाप रे! फिर बढ़ गये पेट्रोल-डीजल के दाम, कितना… जानें

Ranchi : देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में...

दांत के इलाज के बहाने शर्मनाक हरकत! युवती ने डेंटिस्ट पर किया FIR

Ranchi(Akhilesh Kumar) : राजधानी रांची से एक बेहद गंभीर...

हजारीबाग में पुलिस अलर्ट, हुआ मॉक ड्रिल…

Hazaribagh (Pooja Banerjee) : आगामी बकरीद पर्व को लेकर...

अभी समझाइश, दो दिन बाद सीधा चालान…

Hazaribagh(Pooja Banerjee): हजारीबाग शहर की सड़कों पर लगने वाले...

नई-नवेली दुल्हन जी न सकी, क्या हुआ… जानें

Hazaribagh : सात फेरों के साथ जिस बेटी को...