Kohramlive : होंडा कार्स इंडिया ने अपनी नई अमेज फेसलिफ्ट सेडान कार भारतीय बाजार में लॉन्च कर दी है। कंपनी का दावा है कि अमेज अब देश की सबसे सस्ती कार है, यह एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम होंडा सेंसिंग के साथ आती है। सुरक्षा के मामले में होंडा अमेज में 28 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए गये हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8 लाख रुपये है। वहीं, टॉप वेरिएंट की कीमत 10.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। नई होंडा अमेज में सेगमेंट-फर्स्ट ADAS सूट और रिफ्रेश्ड डिजाइन दिया गया है। होंडा ने कहा है कि अमेज टेस्ट ड्राइव के लिए उपलब्ध है, वहीं तुरंत डिलीवरी होगी।
इंजन पावर और गियरबॉक्स
नई होंडा अमेज में 1,200 सीसी, चार-सिलेंडर, नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है। यह यूनिट 6,000 RPM पर 89 BHP का पावर और 4,800 RPM पर 110 NM का पीक टॉर्क पैदा करता है। इंजन 5-स्पीड मैनुअल या CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ आता है। इसमें नया फ्यूल इंजेक्शन-ECU सिस्टम है, जो इंजन को कार के अन्य सिस्टम्स से जोड़ता है और होंडा सेंसिंग टेक्नोलॉजी को प्रभावी तरीके से कंट्रोल करता है। होंडा अमेज का दावा है कि फ्यूल एफिशिएंसी (ईंधन दक्षता) सीवीटी ट्रांसमिशन के लिए 19.46 किमी प्रति लीटर है। जबकि मैनुअल ट्रांसमिशन 18.65 किमी प्रति लीटर माइलेज देगा।
ऐसा है लुक और डिजाइन
होंडा अमेज को एक नया डिज़ाइन दिया गया है, जिसका फ्रंट हाल ही में लॉन्च हुई होंडा SUV एलिवेट से मिलता जुलता है। फ्रंट बंपर बोल्ड और चौकोर आकार का है, वहीं इसमें फॉग लैंप के लिये LED प्रोजेक्टर लगे हैं। हेडलैंप में LED बाई-प्रोजेक्टर लेंस हैं, जिनके बीच में होंडा एलिवेट की तरह ही क्रोम गार्निश है। नई डिजाइन की गई ग्रिल में कुल मिलाकर हेक्सागोनल आकार है। पीछे की तरफ, कॉम्पैक्ट सेडान में LED टेल लैंप हैं। ब्रेक लाइट तीन वर्टिकल स्लैट हैं। नई अमेज में चार सेंसर के साथ एक नया रियर बंपर भी है, वहीं, रियरव्यू कैमरा बूट लिड के नीचे छिपा हुआ है।
कंपनी के हवाले से मीडिया में आई रिपोर्ट के अनुसार, होंडा अमेज में तीन ट्रिम होंगे, जिसकी शुरुआत V ट्रिम लेवल से होगी। अन्य ट्रिम VX और ZX होंगे, जिनमें होंडा सेंसिंग फीचर होंगे। होंडा कार्स इंडिया के अध्यक्ष और CEO ताकुया त्सुमुरा ने भी पुष्टि की कि ब्रांड वित्त वर्ष 26-27 तक देश में 3 नये मॉडल शामिल करेगा।
इसे भी पढ़ें :JSSC ने CGL का रिजल्ट किया जारी… यहां करें चेक
इसे भी पढ़ें :CM हेमंत सोरेन से मिलने गये कई IPS अधिकारी
इसे भी पढ़ें :”महाभारत” में जिस तक्षक नाग का जिक्र, वो मिला रांची में… देखें वीडियो










