Kohramlive : भारत की अन्नू रानी ने भाला फेंक गोल्ड जीता है। सीजन का सबसे बेहतर जौहर दिखाते हुये उन्होंने 62.92 मीटर भाला फेंका। भाला फेंक में श्रीलंका की नदीशा दिलहान ने सिल्वर पदक जीता। हांगझोऊ एशियाई खेलों में इतिहास रचते हुए 72 साल में ऐसा पहली बार हुआ, जब भाला फेंक में किसी भारतीय महिला ने स्वर्ण जीता है। फाइनल में अन्नू ने सीजन सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। फाइनल में सभी एथलीट को छह प्रयास दिये जाते हैं। इनमें से सर्वश्रेष्ठ कोशिश को काउंट कर मेडल तय किये जाते हैं। अन्नू की पहली कोशिश 56.99 मीटर की रही, दूसरी कोशिश 61.28 मीटर की रही और तीसरा प्रयास 59.24 मीटर का रहा। तब तक वह दूसरे स्थान पर चल रही थीं। इसके बाद चौथे प्रयास में अन्नू ने 62.92 मीटर दूर भाला फेंका और स्वर्ण पदक तय कर दिया। उनका पांचवां प्रयास 57.66 मीटर और आखिरी प्रयास फाउल रहा। श्रीलंका की दिलहान नदीशा 61.57 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ दूसरे स्थान पर रहीं और रजत जीता। वहीं, चीन की हुईहुई ल्यू 61.29 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
भाला फेंक में भारत की अन्नू को गोल्ड…
Date:

अब झारखंड के इस पूर्व ADG और मंत्री को ED का समन…
Ranchi : झारखंड के चर्चित शराब घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग...
CM हेमंत सोरेन गजब का पोस्ट कर तन-मन भिंगो गये… देखें वीडियो
Ranchi : CM हेमंत सोरेन आज अपनी MLA पत्नी...
चंद पलों के गुस्से ने उजाड़ दिया घर, बड़े भाई को मा’र डाला…
Bihar : जिस आंगन में बचपन में एक साथ...
जेल के अंदर ”इनका” चलता है राज, बस जेब में नोट होने चाहिये…
Ranchi(Neeraj Thakur) : बाहर से देखने पर जेल की...
गिरफ्तार बिल्डर कर सकते हैं चौंकाने वाले खुलासे, मेहरबान थे एक IPS अधिकारी…
Ranchi : रांची में रिम्स की सरकारी जमीन पर...







