Ranchi : ISIS से कनेक्शन रखने वाले शाहनवाज उर्फ शैफी उज्जमा की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अरशद वारसी और मोहम्मद रिजवान अशरफ को अरेस्ट किया है। आशंका जताई गई है कि यह संदेही आतंकी दुर्गा पूजा से पहले देश में बड़े आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। स्पेशल सेल ने जिस अरशद वारसी को अरेस्ट किया है, वह झारखंड के गढ़वा के रांकी मोहल्ला का रहनेवाला है। उसके मोहल्ले के लोग दंग हैं। अरशद के घर में कोई नहीं था। उसके पकड़े जाने की खबर के बाद घरवाले दिल्ली निकल गये। इस बारे में किसी भी सुरक्षा एजेंसी ने अब तक गढ़वा पुलिस से संपर्क नहीं किया है। शाहनवाज का ताल्लुकात हजारीबाग से हैं।
यहां याद दिला दें कि बीते 2 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मोस्ट वांटेड आतंकी शाहनवाज उर्फ शैफी उज्जमा को अपनी गिरफ्त में लिया। दिल्ली पुलिस को कुछ दिन पहले ISIS के तीन आतंकियों के दिल्ली में छुपने की खबर मिली थी। आतंकी शाहनवाज को पुलिस ने सोमवार को भोर में अरेस्ट किया। उससे पूछताछ के बाद स्पेशल सेल ने 3-4 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया। स्पेशल सेल के विशेष आयुक्त एचजीएस धालीवाल ने मीडिया को बताया कि गिरफ्तार ISIS आतंकी शाहनवाज, मोहम्मद रिजवान अशरफ और अरशद वारसी त्योहार से पहले देश में बड़े आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।
दिल्ली में गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी मोहम्मद अरशद वारसी दिल्ली में रहकर जामिया मिलिया से बीटेक और MBA करने के बाद PHD कर रहा था। अरशद के पिता पेशे से सरकारी शिक्षक हैं गढ़वा में ही रहते हैं। अरशद का भाई भी पढ़ा-लिखा हैं। कुछ दिनों पहले उसकी दिल्ली पोस्टिंग हुई है। अरशद अपने भाई के साथ ही दिल्ली में रह रहा था। अरशद के कई वीडियो वायरल हुए हैं, जिसमें वह भाषण देते हुए नजर आता है। वह कई वर्षों से दिल्ली में रह रहा है। गिरफ्तारी के वक्त अरशद वारसी मुरादाबाद में था।
इल्जाम है कि अरशद वारसी बीटेक की पढ़ाई के दौरान ही आतंकी संगठनों के संपर्क में आया था। अरशद NIA के मोस्ट वांटेड और इनामी आतंकी शाहनवाज से जुड़ा है। शाहनवाज से मिले इनपुट के आधार पर अरशद को गिरफ्तार किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार अरशद स्लीपर सेल से भी जुड़ा हुआ था और युवाओं का माइंड वॉश करता था। कॉलेज एवं अन्य जगहों पर अपने भाषणों से युवाओं को आतंकी संगठन से जोड़ने के लिए प्रेरित करता था।
इसे भी पढ़ें :चिट्ठी वायरल कर खौफ पैदा करने वाले मेजर का क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें :CM हेमंत सोरेन ने बांटी नौकरियां, बोले, यह काम मन को सुकून दे गया…






