spot_img
spot_img
spot_img

भारतीय टीम एक समय में दो देशों के दौरे पर, जानें ऐसा क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KOHRAMLIVE DESK : भारतीय टीम एक ही समय में दो अलग-अलग देशों के टीम के साथ टेस्ट सीरीज व वनडे और T20 सीरीज खेलने उतरेगी। एक तरफ विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया को मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट सीरीज खेलना है तो वहीं  दूसरी ओर भारतीय टीम शिखर धवन के नेतृत्त्व में मेजबान श्रीलंका के विरुद्ध तीन वनडे और तीन T20 मैच खेलेगी। श्रीलंका दौर की कमान दिग्गज खिलाडी शिखर धवन को दी गयी है। और इस टीम के कोच राहुल द्रविड़ हैं।

  Read more: एक ही दुपट्टे के सहारे पेड़ से लटका मिला युवक-युवती का शव 

श्रीलंका दौर पर ज्यादा तर युवा खिलाड़ियों को मौका

शिखर धवन की कप्तानी में भारतीय टीम को मेजबान श्रीलंका के खिलाफ 13 जुलाई से 25 जुलाई के बीच 3 वनडे और 3 T20 मैच खेलने हैं। इस टीम में ज्यादा तर युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। इनमें से कुछ खिलाडियों का यह पहला अंतरराष्ट्रीय मैच साबित होने वाला है। ऐसे में युवाखिलाड़ियों के पास टीम में जगह बनाने का सुनहरा मौका है।

हमारी टीम सकारात्मक सोंच और विश्वास से भरपूर : शिखर धवन

शिखर धवन ने कहा कि “हमारी टीम संतुलित एवं सकारात्मक सोंच और विश्वाश से भरी हुई है। सभी खिलाड़ी बेहद उत्साहित है यह हमारे लिए नई चुनौती साबित होने वाली है। लेकिन इसके साथ ही यह हम सभी के लिए अपना कौशल दिखाने का शानदार मौका है। हर कोई इसका इंतजार कर रहा है। टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है।

 Read more: मिलिट्री स्‍टेशन पर ड्रोन से हमला की कोशिश, आतंकियों की साजिश ऐसे हुई नाकाम

सभी को मौका मिलना मुश्किल : द्रविड़

टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का कहना है कि इस छोटे से दौरे में सभी खिलाड़ियों को मौका मिलना असम्भव होगा। द्रविड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि “इस छोटे से दौरे में सभी को मौका मिलना संभव नहीं है। सभी खिलाड़ी  आगामी T20 विश्वकप के लिए टीम में अपनी जगह पक्की करना चाहते हैं। लेकिन सबका लक्ष्य अभी वनडे और T20 सीरीज जीतना होगा।

 Read more: Breaking : जैसा लाला खान का हुआ, यह बोल संजय के घर मारा तीन बम…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...

इसी महीने दूल्हा बनेंगे ये दिग्गज क्रिकेटर, दुल्हनिया कौन… जानें

Bihar : भारतीय टीम का भरोसेमंद तेज गेंदबाज आकाशदीप...

फ्लाइट में बिगड़ी तबीयत, दिग्गज कोच का निधन…

Kohramlive : भारतीय निशानेबाजी जगत के लिए शुक्रवार का...