RANCHI : दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया द्वारा संचालित भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम बांग्लादेश की यात्रा पर रवाना हो गई। भारतीय दिव्यांग टीम बांग्लादेश में बंगाबंधु फोर नेशन क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेगी। टीम की रवानगी से पहले ड्रेस की लॉन्चिंग कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में अभिषेक डालमिया की मौजूदगी में हुई। टूर्नामेंट में भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के अलावा श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल की दिव्यांग क्रिकेट टीमें भाग ले रही हैं।

96 मैच खेल चुकी है टीम
इस अवसर पर दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया के सचिव हारुन राशिद ने बताया कि अभी तक दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया द्वारा संचालित भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीमें 31 इंटरनेशनल क्रिकेटरों के अंतर्गत 96 मैच खेल चुकी है। इस अवसर पर टीम के कप्तान कैलाश प्रसाद उप कप्तान चिराग गांधी, सचिन शिवा, बृजेश द्विवेदी, महंतेश चालूवादी, सन्नामारेसा मोहम्मद जावेद इमरान मलिक, महमूद पटेल, टिक्का सिंह, गुलामदीन, रितेश वालिया, शौकत अली, मुकेश कंचन एवं भारतीय टीम के प्रशिक्षक अब्बास अली तथा दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया के महासचिव हारून रशीद मौजूद रहे।


इसे भी पढ़ें : फिर महंगा हुआ Petrol-Diesel, जानें क्या है अपडेट रेट
इसे भी पढ़ें : RCB कैप्टन फाफ डु प्लेसिस ने धोनी को खुले दिल से सराहा, कहा- मैं भाग्यशाली रहा कि…
इसे भी पढ़ें : शिकायत मिली और राशन डीलर बर्खास्त
इसे भी पढ़ें : पुरुषों के लिए भी बन गई गर्भनिरोधक गोली, जानिए डिटेल्स
इसे भी पढ़ें : ऐसे दबोच लिया गया अफीम का सौदागर, सुनें क्या बोले SP
इसे भी पढ़ें : 2.26 करोड़ Taxpayers को विभाग ने किया रिफंड, इस तरह चेक करें स्टेटस
इसे भी पढ़ें : 10वीं पास के लिए बम्पर वैकन्सी, जान लें सभी डिटेल
इसे भी पढ़ें : इतने मार्च को रहेगी बैंक कर्मियों की हड़ताल, जल्द निपटा लें काम, वरना…




