कोहराम लाइव डेस्क : इंडिया की जानी-मानी कंपनी क्रोमा ने नई स्मार्ट टीवी सीरीज के लिए ऐमज़ॉन के साथ पार्टनरशिप की है। इस साझेदारी के तहत कंपनी ने नया फायर टीवी एडिशन स्मार्ट टीवी लांच किया है। दोनों कंपनियों का उद्देश्य यूजर्स को और ज्यादा बेहतर टीवी व्यूइंग एक्सपीरियंस देने का है। क्रोमा की नई सीरीज में कुल 5 टीवी लांच किए गए हैं। इनकी कीमत 17,999 रुपये से प्रारंभ होती है।
इसे भी पढ़ें :गिरिडीह में सैलून संचालक की मिली लाश, धारदार हथियार से किया गया वार
अल्ट्राएचडी 4K रेजॉलूशन वाले 55 इंच वेरियंट की कीमत 46,499 रुपये
एचडी रेजॉलूशन स्क्रीन वाले 32 इंच वेरियंट की कीमत 17,999 रुपये है। 43 इंच के फुल एचडी वेरियंट की कीमत 29,999 रुपये और 4K वेरियंट की कीमत 34,999 रुपये है। अल्ट्राएचडी 4K रेजॉलूशन वाले 50 इंच वेरियंट की कीमत 39,999 रुपये है। अल्ट्राएचडी 4K रेजॉलूशन वाले 55 इंच वेरियंट को 46,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।
इसे भी पढ़ें : गढ़वा में फंदे पर झूलती मिली शिक्षिका की लाश, अगले महीने होने वाली थी शादी
फायर टीवी इनबिल्ट का सिस्टम
फीचर्स की की बात करें तो Croma Fire TV एडिशन स्मार्ट एलईडी टीवी में फायर टीवी इनबिल्ट है। यानी यूजर्स को ZEE5, नेटफ्लिक्स, ऐमजॉन प्राइम विडियो, डिज्नी+हॉटस्टार, सोनीलिव जैसे 5000 से ज्यादा ऐप्लिकेशन का ऐक्सिस मिलेगा। क्रोमा के इन सभी स्मार्ट टीवी में बेहतरीन साउंड और पिक्चर क्वॉलिटी के लिए डॉल्बी एटमॉस और डॉल्बी विज़न सपॉर्ट मिलते हैं।
इसे भी पढ़ें :चोरों ने पहले बैठकर दुकान में पीया गांजा, फिर उड़ा ले गए इतने रूपए
ऑनलाइन भी कर सकते हैं खरीदारी
क्रोमा फायर टीवी एडिशन स्मार्ट एलईडी टीवी की बिक्री 16 मार्च से क्रोमा और ऐमजॉन इंडिया पर शुरू हो गई है। इन टीवी को ऑफलाइन व ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। सभी टीवी एक साल की ज़ीरो डॉट रिप्लेसमेंट वारंटी और 3 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी के साथ आते हैं।














