Kohramlive : भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन बॉर्डर के पास स्थित पैंगोंग झील के तट पर 14,300 फीट की ऊंचाई पर मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा स्थापित की है। यह इलाका LAC के पास है। सेना में ‘फायर एंड फ्यूरी कोर’ के नाम से मशहूर लेह स्थित सेना की 14 कोर ने इस प्रतिमा का अनावरण किया। इसे शिवाजी महाराज की अडिग भावना और उनकी प्रेरणादायक विरासत को समर्पित बताया। इस प्रतिमा का उद्घाटन 14 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल हितेश भल्ला ने किया। सेना ने इस अवसर को “शौर्य, दृष्टि और न्याय के प्रतीक” के रूप में मनाया। सेना ने मीडिया को बताया, “यह आयोजन भारतीय शासक की अडिग भावना का जश्न मनाता है, जिनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।”
इसे भी पढ़ें :पंचतत्व में विलीन हुये पूर्व PM, किसने दी मुखाग्नि… जानें
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…
इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थे, जिनके हस्ताक्षर वाला नोट चला
इसे भी पढ़ें :पहाड़ों का सीना चीर यहां सब हो रहे मालामाल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :नाले में गिरी बस, मची चीख-पुकार







