spot_img
spot_img

भारत ने ऑस्‍ट्रेलिया से लिया बदला, दूसरे टेस्‍ट में 8 विकेट से चटाई धूल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

खेल डेस्‍क : भारतीय टीम ने पहले मैच में मिली करारी हार का बदला ले लिया है। अजिंक्य रहाणे की कप्‍तानी में टीम ने मेजबान आस्‍ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर सीरीज में एक-एक की बराबरी कर ली है। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को 8 विकेट से हरा दिया। जीत के लिए मिले 70 रन उसने 2 विकेट खोकर (70/2 ) हासिल कर लिये। इसके साथ ही चार मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। अब सीरीज का तीसरा टेस्ट 7 जनवरी से खेला जाएगा।

इसे भी पढ़ें : ‘नाक नक्श से खूबसूरत बहुरिया प्रीति मरवा देलक’… पति को लगाया ठिकाना, अब जायेगी जेल : SP

एडिलेड में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया को बुरी तरह हराया था, लेकिन मेलबर्न में जैसे ही अजिंक्य रहाणे को कोहली की गैरमौजूदगी में कप्तानी मिली, उन्होंने कंगारुओं से 10 दिन में हार का बदला ले लिया। एडिलेड टेस्ट की दूसरी पारी में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया ने 36 रनों पर ढेर कर 8 विकेट से मैच जीता था। लेकिन मेलबर्न ने भारतीय टीम ने रहाणे की कप्तानी में जोरदार वापसी करते हुए कंगारुओं को उनके ही गढ़ में धूल चटा दी। मेलबर्न की जीत ने एडिलेड की हार का घाव भर दिया।

भारत को जीत के लिए महज 70 की दरकार थी, जिसे 15.5 ओवर में भारत ने दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। डेब्यूटेंट शुभमन गिल ने 35 तो कप्तान अजिंक्य रहाणे 27 रन बनाकर नाबाद लौटे। इससे पहले एडिलेड में खेला गया डे-नाइट टेस्ट मैच भारत ने शर्मनाक अंदाज में गंवाया था। अब चार मैच की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी है।

इसे भी पढ़ें : दबोचे गए छह नक्‍सलियों में 3 दस-दस लाख के इनामी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...