- पीरटांड़ थाना क्षेत्र के मंजिरा, बनासो और आसपास के जंगल से पकड़े गए हैं सभी नक्सली
- गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ को मिली बडी सफलता
- नक्सलियों के खिलाफ अभियान चढ़ रहा परवान
कोहराम लाइव डेस्क : नक्सलियों के खिलाफ जारी सघन सर्च अभियान के दौरान गिरिडीह में दबोचे गए 6 नक्सलियों में 3 दस-दस के इनामी हैं। ये हैं इनामी प्रशांत मांझी उर्फ छोटका, सुधीर किस्कु उर्फ सुलेमान हांसदा व प्रभा दी उर्फ जया दी तथा 3 अन्य। पीरटांड़ थाना क्षेत्र के मंजिरा, बनासो तथा आसपास के जंगल से सभी नक्सलियों को दबोचने में गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है।
इसे भी पढ़ें : Kohramlive Impact : पति के खून की गुनहगार प्रीति गिरफ्तार
एके 47, कार्बाइन व जिंदा कारतूस सहित अन्य सामान बरामद
नक्सलियों के पास से एके 47, कार्बाइन, जिंदा कारतूस, नक्सली साहित्य, नक्सली वर्दी, दो चिप कैमरा व अन्य कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं। सीआरपीएफ कैंप का विरोध करने को लेकर नक्सलियों द्वारा जारी किया गया एक पर्चा भी मिला है। गिरिडीह एसपी अमित रेणु ने प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी दी।
बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे नक्सली
एसपी ने बताया कि सूचना मिली थी कि हार्डकोर नक्सली बैठक कर बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। तत्काल ऑपरेशन लांच कर उन्हें पकड़ लिया गया। नक्सलियों की निशानदेही पर संथाल के दुमका में भी भारी मात्रा में हथियार बरामद होने की पुष्टि एसपी द्वारा की गई।
इसे भी पढ़ें : हथियार के साथ चार अभियुक्त धराए, क्राइम की कर रहे थे प्लानिंग






