spot_img
spot_img

कोहली-ऋतुराज की चमक में चमका भारत…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : क्रिकेट के मैदान पर आज कोहली और ऋतुराज के बल्लों से रन बरसने लगे। ऋतुराज ने 52 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और फिर 77 गेंदों में शतक ठोक दी। वनडे करियर का पहला और दिल को छू लेने वाला शतक। कोहली ने भी अपने अंदाज में जवाब दिया, 47 गेंदों का अर्धशतक, फिर बल्ले को हवा में लहराते हुये 90 गेंद में शतक पूरे किये। उनके नाम वनडे का 53वां शतक और इंटरनेशनल करियर का 84वां एवं लगातार दूसरा शतक बनाये। यह विराट की जीवटता और भरोसे की महागाथा थी। दोनों के बीच 195 रन की साझेदारी रही। 36वें ओवर में ऋतुराज (105) आउट हो गये। जॉर्जी ने यानसेन की गेंद पर कैच लपका। 40वें ओवर में कोहली (102) भी चलते बने। इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर भी सिर्फ 1 रन बनाकर रन आउट हुये। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत का स्कोर 289/5 पर आ गया। उसके बाद केएल राहुल और रविंद्र जडेजा ने मोर्चा संभाला। 50 ओवर के बाद भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 359 रनों का टारगेट दिया। खबर लिखे जाने तक साउथ अफ्रीका 69 पर 1 विकेट गंवा चुकी थी।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...