Kohramlive : महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी चुनी। भारत की शुरुआत ठीक रही, लेकिन लगातार अंतराल में विकेट गिरते रहे। स्मृति मंधाना ने 23 रन बनाये जबकि प्रतिका रावल 31 रन बनाकर आउट हुई। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 19 रन की पारी खेली। हरलीन देओल ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाये। भारत ने अपनी प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है अमनजोत कौर की जगह रेणुका सिंह को टीम में शामिल किया गया है। खेल के दौरान एक अजीब घटना हुई जब मैदान पर अचानक काफी संख्या में कीड़े आ गये। इससे मैच को बीच में ही रोकना पड़ा और कीटनाशक का छिड़काव किया गया। हालांकि कुछ देर बाद मैच फिर शुरू हुआ। खबर लिखे जाने तक भारत 5 विकेट खोकर 183 रन बना पाई थी। भारत ने टूर्नामेंट में अपनी शुरुआत श्रीलंका पर जीत से की थी और अब वह पाकिस्तान को हराकर अपनी जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी। वहीं पाकिस्तान को पहले मैच में बांग्लादेश से हार मिली थी। मैच में दोनों टीमें पूरे जोश के साथ उतरी हैं।
इसे भी पढ़े :साप्ताहिक लव राशिफलः इस हफ्ते दिल की दुनिया में क्या होगा? जानें…
इसे भी पढ़े :साप्ताहिक राशिफल (6 से 12 अक्टूबर) : किसका चमकेगा भाग्य? जानें…
इसे भी पढ़े :“खांसी की दवा बनी मौ’त का प्याला,” इन जगहों पर लगा बैन








