New Delhi : पहलगाम में हुये आतंकी नरसंहार ने देश को झकझोर कर रख दिया। 26 बेगुनाहो को गोलियों से छलनी कर दिया गया। लेकिन इस बार भारत अकेला नहीं है। अमेरिका भी खुलकर साथ आया है। अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने साफ कहा, “ये हमला इस्लामी आतंकवाद का घिनौना चेहरा है। अमेरिका भारत के साथ खड़ा है और आतंकियों को पकड़ने में हरसंभव मदद करेगा।” गबार्ड ने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी और भारत की जनता के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। दोषियों को छोड़ा नहीं जायेगा। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर बात कर चुके हैं। उन्होंने हमले की निंदा करते हुये इसे “मानवता के खिलाफ अपराध” बताया और भारत को हर स्तर पर सहयोग का भरोसा दिया।
अब भारत का रुख सख्त
पाक नागरिकों को 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश
अटारी-वाघा बॉर्डर सील
सिंधु जल संधि पर रोक
अब आतंक फैलाने वालों को पानी की एक बूंद भी नसीब नहीं होगी। भारत ने तय कर लिया है—सिर्फ जवाब नहीं मिलेगा, पूरा हिसाब होगा।
<
We stand in solidarity with India in the wake of the horrific Islamist terrorist attack, targeting and killing 26 Hindus in Pahalgam. My prayers and deepest sympathies are with those who lost a loved one, PM @narendramodi, and with all the people of India. We are with you and…
— DNI Tulsi Gabbard (@DNIGabbard) April 25, 2025
इसे भी पढ़ें : झारखंड पुलिस की बड़ी पहल… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : पाकिस्तानियों के लिये भारत का दरवाजा बंद
इसे भी पढ़ें : सर्वदलीय बैठक बुलाई गई, संसद में 2 मिनट की खामोशी…
इसे भी पढ़ें : आतंकियों का सिर लाने वाले को 1 करोड़ इनाम…
इसे भी पढ़ें : गर्म हवाओं में ठंडी फुहार, जानवरों के लिये खास इंतजाम… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : आंखों में आंसू, मन में गुस्सा, बदला लेगा भारत… देखें वीडियो








