spot_img

वर्ल्ड कप : भारत फाइनल में, बेताज बादशाह का फैसला 19 नवम्बर को

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रनों से हरा फाइनल में एंट्री कर गई। भारत चौथी बार फाइनल में पहुंची है। इससे पहले साल 1983, 2003 और 2011 में फाइनल में पहुंची थी। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट 397 रन बनाये। विराट कोहली ने ”विराट” पारी खेली। विराट कोहली ने 113 बॉल 117 रन की पारी खेली। उन्होंने वनडे करियर का 50वां शतक जमाया। वे वनडे में सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गये। विराट ने सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ा। वहीं, श्रेयस अय्यर ने 70 बॉल पर 105 रन बनाये। अय्यर ने वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी सेंचुरी जमाई। शुभमन गिल ने 66 बॉल पर 80 और कप्तान रोहित शर्मा ने 29 बॉल पर 47 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड की ओर से टिम साउदी ने 2 विकेट लिए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 48.5 ओवर में 327 रन पर ऑलआउट हो गई। डेरिल मिचेल ने 134 रन बनाये। मोहम्मद शमी ने कमाल की गेंदबाजी कर 7 विकेट लिये। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गये इस मैच में भारत की जीत के बाद देश में जश्न का माहौल बन गया। फाइनल मैच 19 नवम्बर को होगा।

मोहम्मद शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा विकेट लेने के साथ ही वर्ल्ड कप में अपने 50 विकेट भी पूरे कर लिए। 17 पारियां खेल शमी ने यह कामयाबी हासिल कर ली। टूर्नामेंट इतिहास में यह सबसे तेज है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 19 पारियों में 50 विकेट लिए थे। 398 रन का टारगेट चेज कर रहे न्यूजीलैंड की शुरुआत खास नहीं रही। टीम ने पावरप्ले में 46 रन बनाने में ओपनर्स के विकेट गंवा दिये। रचिन रवींद्र और डेवोन कॉन्वे ने 13-13 रन बनाकर आउट हो गये। ओपनर्स कीवी  ने संभलकर शॉट खेले। 5 ओवर में टीम का स्कोर बिना नुकसान के 30 रन था। यहां मोहम्मद शमी ने अपनी पहली बॉल पर कामयाबी हासिल की और कॉन्वे को आउट किया। 8वें ओवर की चौथी बॉल पर रचिन रविद्र को विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच कराया।

इसे भी पढ़ें : मैंने समाज के आखिरी व्यक्ति का नमक खाया है, मैं कर्ज चुकाने आया हूं : पीएम मोदी

इसे भी पढ़ें : पीएम का आज का संदेश आदिवासियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा : सीएम हेमंत

इसे भी पढ़ें : कैदियों के पास मोबाइल मिला तो तीन साल की सजा, मसौदा तैयार…

इसे भी पढ़ें : नहीं रहे सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय सहारा, कैसे क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : पुलिस की गुंडई से दुखी महिला बोली- मन करता म*र जाऊं… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : मां काली की महा आरती – 2023, देखिए यह अदभुत नजारा

इसे भी पढ़ें : कभी गोलियों से धुंआ-धुंआ लोहरदगा, अब खिलने लगा गेंदा फूल… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : गांजा-ताड़ी पीने वालों ने अनाथ कर डाला चार बेटियों को… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : लिवर को तंदुरुस्त रखने का बेहतरीन फॉर्मूला बता गये डॉ जयंत घोष… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला शुरू, क्या बोल गये मंत्री चंपई सोरेन… जानें

इसे भी पढ़ें : कस्टम विभाग में वैकेंसी, 10वीं पास वाले करे तुरंत अप्लाई…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...