kohramlive desk : भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी में पाकिस्तान को 3-1 से हरा दिया है। भारत के लिए हरमनप्रीत ने 2 और आकाशदीप सिंह ने 1 गोल किया। इस जीत के साथ भारत के अब 3 मैचों में 7 अंक हो गए हैं। भारत के लिए पहला गोल पहले क्वार्टर में हरमनप्रीत सिंह ने दागा। पेनल्टी कॉर्नर पर हरमनप्रीत ने गोल कर भारतीय टीम को लीड दिलाई। दूसरे क्वार्टर में भी भारतीय टीम के फारवर्ड लगातार पाकिस्तानी पोस्ट पर अटैक करते रहे। हालांकि पाकिस्तानी गोलकीपर अली अमजद ने शानदार बचाव करते हुए भारतीय टीम की लीड डबल नहीं होने दी।
तीसरे क्वार्टर में लीड दोगुनी
तीसरे क्वार्टर में आकाशदीप सिंह ने टीम इंडिया की लीड दोगुनी कर दी। 41वें मिनट में हुए इस गोल के ठीक 2 मिनट बाद पाकिस्तान के जुनैद मंजूर ने गोल कर मैच को फिर रोमांचक बना दिया। हालांकि चौथे क्वार्टर में हरमनप्रीत ने एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर टीम इंडिया की लीड 3-1 कर दी। टीम इंडिया के डिफेंडरों ने आखिरी क्वार्टर में इस लीड को बरकरार रखा। पाकिस्तान पर मिली इस जीत के साथ ही टीम इंडिया का सेमीफाइनल खेलना तय हो गया है। इससे पहले भारतीय टीम का टूर्नामेंट में पहला मैच कोरिया के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ रहा था। दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने मेजबान बांग्लादेश को 9-0 से हराया था।
A phenomenal all-round performance earns India the BIG 𝐖 over Pakistan 💙#IndiaKaGame #HeroACT2021 pic.twitter.com/uxwWQ7Pm9A
— Hockey India (@TheHockeyIndia) December 17, 2021
इसे भी पढ़ें :BREAKING : सरकार का बड़ा फैसला, 18 दिसंबर से खुल जाएंगे स्कूल
इसे भी पढ़ें :सुनसान जगहों में लगे मोबाइल टावर को बनाते थे निशाना, अब…
इसे भी पढ़ें :Miss World 2021 Postpone, Manasa Varanasi समेत 17 लोग कोरोना संक्रमित
इसे भी पढ़ें :पीएम किसान योजना को लेकर हुआ बड़ा बदलाव, जानें क्या…
इसे भी पढ़ें :आजसू के पूर्व विधायक कमल किशोर भगत की घर में मिली लाश, राज गहरा…
इसे भी पढ़ें :Jio और Airtel को टक्कर देने के लिए Vodafone-Idea का नया प्लान, जानें
इसे भी पढ़ें :आयुष्मान कार्ड में फ्रॉड से ऐसे बचें, यहां करें शिकायत
इसे भी पढ़ें :अंतिम सफर पर ग्रुप कैप्टन Varun Singh, देखें तस्वीरें…






