spot_img
spot_img

Monsoon में भुट्टे को अपनी डाइट में करें शामिल, जानें इसके फायदे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohram live desk: Monsoon के मौसम में मकई खाना कौन पसंद नहीं करता. स्‍वीट कॉर्न हो या देसी भुट्टा, ये दोनों ही स्‍वाद में तो कमाल के होते ही हैं, सेहत  के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं. बारिश  के मौसम में मकई खाने की सलाह भी दी जाती है. दरअसल मकई में कई महत्‍वपूर्ण पोषक तत्व और फैटी एसिड होते हैं जो हमें पूरे साल हेल्‍दी रख सकते हैं. मक्‍के की रोटी से लेकर कॉन्टिनेंटल सलाद तक मकई को कई तरीके से हम अपने डाइट में शामिल करते हैं. फाइबर से भरपूर इस अनाज हार्ट से लेकर हमारी मानसिक सेहत के लिए भी काफी लाभप्रद है. आइए जानते हैं इसके फायदों को.

1.फाइबर से भरपूर

मकई में भरपूर फाइबर होता है जो हेल्‍दी आंतों के लिए बहुत ही जरूरी है. इसके सेवन से कब्‍ज नही होता और आपका पेट लंबे समय तक भरा भरा रहता है. इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करने में सहायक है.

2.विटामिन से है भरपूर

यह विटामिन बी से भरपूर होता है जो बालों और हड्डियों के हेल्‍थ के लिए बहुत ही जरूरी है. यह शरीर के ऊर्जा स्तर को बनाए रखने में भी मदद करता है. इसके अलावा, यह विटामिन ए से भी भरपूर होता है  जो इम्यून सिस्टम को मजबूत रखता है.

3.एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

मकई में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्‍सीडेंट गुण होते हैं जो किसी भी तरह के इनफ्लामेशन को कम करता है और तनाव से बचाता है. इसमें कैरोटेनॉयड्स, ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन जैसे एंटीऑक्‍सीडेंट आंखों को हेल्‍दी रखते हैं. यह एजिंग प्रोसेस को भी कम करता है.

4.वजन करता है कम

मकई में हाई फाइबर होता है. हम जब इसका सेवन करते हैं तो लंबे समय तक पेट भरा रहता है और हम अतिरिक्‍त कैलरी नहीं लेते. जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. kohramlive.com  इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

महिलाओं की सेहत के लिये वरदान हैं ये 4 बीज… जानें

Kohramlive : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलायें...

उठते-बैठते हड्डियों से आती है कट-कट की आवाज, ऐसे करें दुख दूर…

Kohramlive : क्या आपको भी उठते-बैठते, सीढ़ियां चढ़ते समय या...

मानसून में इम्युनिटी बढ़ाने के ये बेहतरीन जुगाड़… जानें

Kohramlive : बारिश का मौसम अपने साथ जहां ठंडक...

21 जून को छुट्टी नहीं! योग दिवस पर खुलेंगे झारखंड के सभी सरकारी स्कूल…

Ranchi : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...