spot_img

जिसके चक्कर में दाव पर लगा दी सरकारी नौकरी, वह घूम रहा पहाड़ों पर… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : अपने बॉयफ्रेंड की जगह एक लड़की परीक्षा दे रही थी। वह अच्छे नंबरों से बीकॉम की परीक्षा पास कर चुकी है और सरकारी नौकरी कर रही है। डमी कैंडिडेट के रूप में परीक्षा दे रही यह लड़की पकड़ी गई है, जबकि मूल कैंडिडेट यानी उसका बॉयफ्रेंड उत्‍तराखंड की हसीन वादियों में छुट्टी मना रहा था। जानकारी के अनुसार, यूनिवर्सिटी प्रबंधन अगर निष्पक्ष मूल्यांकन और परामर्शदात्री दल (FACT) की सिफारिश को स्वीकार करता है तो डमी उम्मीदवार के तौर पर परीक्षा देने बैठी लड़की की सरकारी नौकरी भी जा सकती है। उसकी खुद की डिग्री भी रद्द की जा सकती है, जो कि खुद उसी यूनिवर्सिटी की छात्रा रही है। वास्तविक छात्र को भी अगले तीन साल तक परीक्षा देने से रोका जा सकता है। यह लड़की इस साल अक्टूबर में हुई B.Com थर्ड ईयर की परीक्षा के दौरान पकड़ी गई थी और कमेटी ने हाल ही में जांच पूरी करने के बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन को सजा देने की सिफारिश भेजी है। यह मामला गुजरात के सूरत स्थित वीर नर्मद दक्षिण गुजरात यूनवर्सिटी (VNSGU) का है।

लड़की ने क्‍या की थी चालाकी

जांच समिति को पता चला कि कंप्यूटर की मदद से लड़की ने बॉयफ्रेंड की जगह रोल नंबर में अपना फोटो लगा लिया था और नाम में भी मामूली बदलाव कर लिया था, फिर बेधड़क एग्जाम हॉल में पेपर सॉल्व करने बैठ गई। आमतौर पर परीक्षा हॉल में पर्यवेक्षक (Exam Supervisor) हर दिन बदलते हैं और उन्हें किसी भी कैंडिडेट के बारे में कुछ पता नहीं होता है। हालांकि, हर छात्र का वह रोल नंबर जरूर चेक करते हैं। इस मामले में उसी हॉल में परीक्षा दे रहे एक दुसरे छात्र ने पर्यवेक्षक को सतर्क किया कि जिस सीट पर आज लड़की बैठी है, उस पर पिछले दिनों दूसरा लड़का परीक्षा दे रहा था। बस, इसी इनपुट के बाद डमी कैंडिडेट को पकड़ लिया गया।

स्कूल के दिनों से फ्रेंडशिप

कमेटी को पूछताछ के दौरान पता चला कि लड़की और लड़के के बीच स्कूल के समय से ही फ्रेंडशिप है। लड़की के  पकड़े जाने के बाद उसके बॉयफ्रेंड को भी बुलाया गया, जहां उसने बताया कि वह परीक्षा के दिनों में उत्तराखंड की वादियों में घूमने के लिए निकल गया था। इससे पहले भी लड़का रेगुलर परीक्षा में फेल हो चुका है, जिसके बाद गर्लफ्रेंड ने डमी कैंडिडेट बनकर उसे पास करवाने का बीड़ा उठाया था।

इसे भी पढ़ें : नए साल के जश्न को लेकर Guidelines जारी, इन पर है पाबंदी…

इसे भी पढ़ें : आम आदमी को बड़ा झटका : दूध की कीमतों में दो रुपए की बढ़ोतरी

इसे भी पढ़ें : Gaya News: ICU में भर्ती मां की आखिरी इच्छा पूरी कर गई बेटी चांदनी… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : BREAKING : बिहार में कोरोना की एंट्री, 4 विदेशी पर्यटक पॉजिटिव

इसे भी पढ़ें : बड़ी बहन को सबक सिखाना चाहती थी, भूल गई खू*न के रिश्ते, चौंका गई सबको, देखें…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ईशान किशन का बड़ा धमाका…

Kohramlive : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने ICC...

आज से बदल गये कई बड़े नियम, आप पर क्या पड़ेगा असर… जानें

Kohramlive : 1 जुलाई से कई बड़े नियम बदल...

सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना

Kohramlive : तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले...

एशियन गेम्स के लिए BCCI ने कर दिया टीम का ऐलान…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2026 एशियाई...

शादी की शॉपिंग के नाम पर केतन से लिये 1 करोड़, सब दे दिये चेतन को…

Kohramlive : जिस रिश्ते की बुनियाद भरोसे पर रखी गई...