spot_img

UP : बारात लेकर निकले दूल्हे को मा’र दी गो’ली, दुल्हन करती रही इंतेजार…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : यूपी(UP) के जौनपुर में शुक्रवार रात एक सनसनीखेज वारदात में दूल्हे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। खेतासराय थाना क्षेत्र के बादशाही बाजार में बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने बारात लेकर जा रहे आजाद बिंद (25) की गाड़ी को ओवरटेक कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दूल्हा आजाद बिंद, सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बडौर गांव का रहने वाला था। उसकी बारात बीबीपुर जम जमदहां जा रही थी। घर से करीब 5 किलोमीटर दूर ही बदमाशों ने घात लगाकर हमला कर दिया।

UP : कई थानों की पुलिस मौके पर 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अपाची बाइक सवार हमलावरों ने बेहद करीब से तीन राउंड फायर किये और मौके से जौनपुर की तरफ फरार हो गये। गंभीर रूप से घायल दूल्हे को पहले सोंधी पीएचसी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल(UP) रेफर किया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात की गई। SP कुंवर अनुपम सिंह और ASP सिटी आयुष श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

UP : दुल्हन पक्ष करता रहा इंतेजार 

उधर, दुल्हन पक्ष बारात के स्वागत की तैयारी में जुटा था। रात करीब साढ़े नौ बजे तक किसी को घटना की जानकारी नहीं थी। जैसे ही दूल्हे की हत्या की खबर पहुंची, खुशी का माहौल मातम में बदल गया। दुल्हन और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस के मुताबिक, आजाद की संगत कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से थी और उससे विवाद की बातें सामने आ रही हैं। आशनाई और आपसी रंजिश दोनों एंगल पर जांच चल रही है। बताया जा रहा है कि उसे पहले से खतरे की आशंका थी। फिलहाल पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच जारी है।

इसे भी पढ़े : Bihar : रंगेहाथ धराये दारोगा…

इसे भी पढ़े : Ranchi : अगले कुछ घंटों में खूब बरसेंगे मेघ… जानें कहां-कहां

 

इसे भी पढ़ें : मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

इसे भी पढ़ें : झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…

इसे भी पढ़ें : चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…

इसे भी पढ़ें : भवानीपुर से हारी ‘दीदी’, इतने वोटों से जीते सुवेंदु…

इसे भी पढ़ें : झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एशियन गेम्स के लिए BCCI ने कर दिया टीम का ऐलान…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2026 एशियाई...

सुप्रीम कोर्ट से आसाराम को बड़ा झटका…

Kohramlive : नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की...

डबल म’र्डर से तहलका…

Deoghar : देवघर के सोनाराठाड़ी प्रखंड की नावाडीह पंचायत में...

रांची में अगले दो दिन पानी की सप्लाई रहेगी बंद… जानें क्यों

Ranchi : राजधानी रांची के करीब 80 फीसदी हिस्से...