Kohramlive Desk : अन्य मौसम की अपेक्षा बरसात में मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। इनके काटने से हमारी त्वचा पर निशान पड़ जाते हैं, जो देखने में ही भद्दा नहीं लगते, बल्कि त्वचा को नुकसान भी पहुंचाते हैं। ऐसे निशान पर नींबू के छिलके को रगड़ कर हम निजात पा सकते हैं। मच्छर काटने से त्वचा पर पड़े निशान मिटाने कि और भी तरकीबें हैं। फिर भी त्वचा संबंधी किसी भी परेशानी से निजात पाने के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह ही सर्वोपरि है।
सेब का सिरका है कारगर
जानकारों के अनुसार, सेब का सिरका आमतौर पर वजन घटाने के लिए किया जाता है, लेकिन इसका बालों और स्किन केयर के लिए भी यूज किया जा सकता है। अगर चेहरे या बदन के किसी हिस्से में मच्छर काट ले और आप तीन चम्मच पानी में आधा चम्मच सेब का सिरका एफेक्टेड एरियाज में लगा लें तो कुछ ही दिनों में मार्क्स खत्म हो जाते हैं।
बेकिंग सोडा का यूज
बेकिंग सोडा का इस्तेमाल हम आमतौर पर खाने को बेक करने में करते हैं, लेकि अगर मच्छर के काटने पर इस पाउडर को निशान के आसपास लगा देंगे, तो मार्क पूरी तरह ठीक हो जाएंगे।
प्याज भी उपयोगी
जब कभी आपको मच्छर काट ले और स्किन पर निशान बन जाए तो प्याज को काटकर इसके टुकड़े को निशान की जगह पर लगाएं। इससे न सिर्फ मनचाहा रिजल्ट मिलेगा, बल्कि खुजली भी दूर हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें : अब परीक्षा में नहीं कर पाएंगे नकल, बनेगा वॉर रूम, जानें सरकार का पूरा प्लान
इसे भी पढ़ें : कोथाय रेखे चो ऐतो टका, चोलो बाड़ी ते, ना होले हो जाबे गोंडोगोल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : मोबाइल दुकान में सेंधमारी, 1 लाख का दिया झटका… देखें
इसे भी पढ़ें : देवघर में ATS कमांडो को लगी गोली, देखें क्या है माजरा
इसे भी पढ़ें : 1 करोड़ के इनामी माओवादी का घोड़ा चेतक अब पुलिस की हिफाजत में, देखें..















