Ranchi : भारतीय वायुसेना की मशहूर सूर्य किरण एरोबेटिक्स टीम ने आज राजधानी रांची के नामकुम स्थित आर्मी ग्राउंड में शानदार एयर शो कर लोगों का दिल जीत लिया। एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की मौजूदगी में हुए इस शो में वायुसेना के जांबाज पायलटों ने आसमान में जब कलाबाजियां दिखाईं, तो पूरा मैदान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से गूंज उठा। करीब एक घंटे तक चले इस शो में लड़ाकू विमान बेहद करीबी फॉर्मेशन में उड़ते दिखे — कभी आसमान में तिरंगा बना, तो कभी दिल की आकृति। रोमांचक क्षण तब आया जब पायलट ने हवा में ही कॉकपिट से लोगों को संबोधित किया। शो का आयोजन दो दिन का है — रविवार को भी यह रोमांच देखने को मिलेगा। बारिश और तेज हवा के बावजूद वायुसेना की टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। सूर्य किरण टीम, जो अब तक 700 से अधिक शो देश-विदेश में कर चुकी है, ने रांची आने से पहले थाईलैंड में प्रदर्शन किया था। टीम, भारतीय वायुसेना की 52वीं स्क्वाड्रन का हिस्सा है, जिसकी स्थापना 1996 में हुई थी। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने इसे “झारखंड की धरती के लिए गर्व का क्षण” बताया और 23 अप्रैल को पटना एयर शो की घोषणा भी की।
अद्भुत!@Suryakiran_IAF की टीम ने रांची में विश्वस्तरीय एयर शो में रोमांचकारी हवाई करतबों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
राज्यवासियों को वायुसेना के शौर्य और कौशल को प्रत्यक्ष देखने का यह एक स्वर्णिम व अविस्मरणीय अवसर मिला।@SethSanjayMP,@IAF_MCC समेत सभी आयोजकों को हार्दिक बधाई! pic.twitter.com/Q2aB4Mp1lc— Governor of Jharkhand (@jhar_governor) April 19, 2025
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थनके हस्ताक्षर वाला नोट चला














