Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा स्थित CRPF 172 बटालियन के अधिकारियों और जवानों द्वारा शहीद हवलदार महिमानंद शुक्ला की याद में एक ऐतिहासिक आयोजन किया गया। इस श्रद्धांजलि समारोह में राजकीय उच्च विद्यालय, कुन्दरी में एक स्मृति पटीका स्थापित की गई, जो शहीद महिमानंद शुक्ला के छात्र जीवन का अहम हिस्सा रही है। यहीं से उन्होंने अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की थी। इस अवसर पर शहीद की पत्नी वीर नारी प्रिया देवी ने स्मृति पटीका पर फूलों की माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। वहीं, उनके शिक्षक सत्यनारायण प्रसाद और शालिग्राम सिंह भी उपस्थित थे। इन दोनों ने शहीद के छात्र जीवन के यादगार पल साझा किये और बताया कि किस तरह महिमानंद शुक्ला अपने समय के एक प्रेरणास्त्रोत रहे। वे दोनों ही भावुक होकर यह बताते गये कि कैसे शहीद महिमानंद शुक्ला ने देश की सेवा के लिये अपना जीवन अर्पित किया।
इस भावुक कार्यक्रम में शहीद की वीर पत्नी और उनके दोनों शिक्षकों को सम्मानित किया गया। 172 बटालियन CRPF के द्वित्तीय कमान अधिकारी कुलदीप कुमार, उप कमाण्डेन्ट उमा रमन रामेश्वरम, और अन्य अधिकारी एवं जवान भी मौजूद रहे। यहां याद दिला दें कि 11 फरवरी 2025 को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुये लैंड माइंस विस्फोट में शहीद हवलदार महिमानंद शुक्ला गंभीर रूप से जख्मी हुये थे। इलाज के दौरान दिल्ली के एम्स अस्पताल में उन्होंने 20 फरवरी 2025 को अपने प्राणों की आहुति दी, लेकिन उनका बलिदान हमेशा देशवासियों के दिलों में जीवित रहेगा।
इसे भी पढ़ें :देर रात 11 IPS का तबादला… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें :मुख्य सचिव ने अफसरों को दी सख्त हिदायत… जानें क्या
इसे भी पढ़ें :बड़ा ऐलानः पापा ही बनेंगे अगले CM, इसमें कोई शक नहीं…
इसे भी पढ़ें :ED ने दायर की चार्जशीट, इन दिग्गज नेताओं के नाम






