spot_img

रातों रात लखपति बनने की चाह में धंसता चला गया अपराध के दलदल में… देखें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : गांव का सीधा-साधा छउवा उस रोज कई मीलों का सफर कर खाना खाने रांची के ओरमांझी में होटल मधुबन में खाना खाने आया। लगभग 22 साल के करण कुमार उरांव की कद-काठी देख वहां पहले से बैठा विनोद महतो उसके बगल में जाकर बैठ गया। विनोद ने उसे भांप लिया था और फिर उसे अपने झांसे में लिया। विनोद ने करण से कहा कि वह उग्रवादी संगठन TPC का सब जोनल कंमाडर है, उसके साथ मिलकर काम किया तो वो मालामाल हो जायेगा। रातों-रात लखपति होने की चाह में करण ने विनोद के झांसे में आ गया और उसके कदम अपराध के दलदल में धंसना शुरू हो गया। वह रांची के छोटे-बड़े व्यवसायियों को फोन कर डरा-धमका रंगदारी वसूलने में मशगूल हो गया। कुछ दिन पहले रांची के दो पेट्रोल पम्प के मालिकों और एक ईट भट्ठे के मालिक से भी बतौर रंगदारी मोटी रकम की मांग की गई। यह खबर रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल तक पहुंची। उन्होंने इसे गंभीरता से लिया। सिटी एसपी अंशुमान कुमार की देखरेख में एक स्पेशल टीम बनाई गई। गठित टीम टेक्निकल सेल की मदद से करण कुमार उरांव तक पहुंच गई। उसे धर दबोचा। करण हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र के उरीमरी असवा गौसेन गांव का रहनेवाला है। इस बात का खुलासा आज रांची के सिटी एसपी अंशुमान कुमार ने बताया कि गिरफ्तार करण कुमार उरांव ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

बीते 6 नवम्बर को उसने रांची के रातू रोड में स्थित गोपाल ऑटो मोबाइल पेट्रोल पम्प के मालिक को वॉटसऐप कॉल रंगदारी मांगी। मालिक ने जब फोन कट कर दिया तो उन्हें वीडियो कॉल किया गया। उन्होंने रिसिव नहीं किया। तब उन्हें धमकी भरा एक मैसेज भेजा गया। वहीं AK-47 थामे एक शख्स की तस्वीर भी उन्हें भेजा। उन्हें मैसेज कर खूब डराया-हड़काया गया। उनसे 50 लाख रुपये रंगदारी की मांग की गई थी। वहीं एक अन्य पेट्रोल पम्प के मालिक को डरा उनसे रंगदारी मांगी गई। वहीं पिठोरिया के एक ईट कारोबारी से 5 लाख रुपये रंगदारी मांगी गई। यह रंगदारी TPC के नाम पर मांगी गई थी। करण किसी को भी हड़काने में माहिर था। सिटी एसपी ने बताया कि रांची पुलिस को यह कामयाबी कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में गठित टीम को मिली।

इसे भी पढ़ें : अब शनिवार को स्कूलों में होगा “नो बैग डे”

इसे भी पढ़ें :सीएम नीतीश ने सरकारी शिक्षकों को दी चेतावनी, कहा – अगर नहीं पढ़ाएंगे तो निकाल दिए जाएंगे

इसे भी पढ़ें :पीएम मोदी ने दक्षिण भारत को दी पहली वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात

इसे भी पढ़ें :कैमूर के उपेन्द्र का हजारीबाग में हुआ यह हाल… देखें

इसे भी पढ़ें :शादी से पहले अपने ‘पुरानों’ से मिलने गई होने वाली दुल्हन, ताकि…

इसे भी पढ़ें :BPSC ने Release किया इस Exam का एडमिट कार्ड… ऐसे करें डाउनलोड

इसे भी पढ़ें :Bigg Boss 16 में होगी Sunny Leone की एंट्री…

इसे भी पढ़ें :वर्दी पर लगा एक और कलंक का टीका… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :हिचकोला खाते ही बीवी को मिली भयानक मौ*त

इसे भी पढ़ें :OYO HOTEL में तहलका… देखें क्यों

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...