spot_img
spot_img

हाजीपुर HDFC बैंक लूट कांड में मुजफ्फरपुर में मिला रुपयों से भरा बक्सा, मां-बेटे से पूछताछ कर रही पुलिस

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

PATNA : 11 जून को हाजीपुर में एचडीएफसी बैंक में हुई लूट के खुलासे का दावा बिहार पुलिस ने किया है। 1 करोड़ 19 लाख 60 हजार रुपये की इस लूट की जांच के दौरान पुलिस को एक मां-बेटे के पास से रुपयों से भरा  बक्‍सा मिला है। मुजफ्फरपुर और समस्‍तीपुर में कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कई लाख रुपए बरामद किए हैं। मां-बेटे सहित कई अन्य लोगों को उठाकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

Read More :कुएं से मिला महिला का शव, परिजनों ने कही ये बात….

अभी बाकी है कुछ लोगों की गिरफ्तारी

मिली जानकारी के मुताबिक मामले की जांच में मुजफ्फरपुर, वैशाली और समस्तीपुर पुलिस के अलावा एसटीएफ पटना की टीम भी लगी थी। खुसाला पुलिस और एसटीएफ की संयुक्‍त कार्रवाई में हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अभी भी गैंग के कुछ अन्‍य सदस्‍यों की गिरफ्तारी बाकी है।

Read More :गंगा में बड़ा हादसा, नाव पलटने से 18 लोग डूबे

तीन मिनट  में हो गई थी वारदात 

एक करोड़ 19 लाख 60 हजार रुपए लूट की इस वारदात को अपराधियों ने 03 मिनट 10 सेकेंड में ही अंजाम दे दिया था। वारदात के बाद वे आराम से भाग निकले थे। हालांकि लूट की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से अपराधियों की पहचान और इनकी गिरफ्तारी में काफी मदद मिली।

Read More :कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, 10 लोगों की मौत, पीएम ने जताया शोक

सीसीटीवी फुटेज में कैद है पूरी वारदात

बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज में अपराधियों द्वारा लूट की पूरी वारदात कैद हो गई थी। फुटेज में दिख रहा था कि बैंक परिसर में पहले से लगी एक बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की प्लेटिना बाइक से एक युवक जढुआ की तरफ जाता है, जहां बिदुपुर की तरफ से कुछ युवक पैदल जढुआ की तरफ आगे बढ़ते हैं और सड़क पर ही रुककर कुछ बात करते हैं। ये वारदात लगभग 10 बजकर 20 मिनट 55 सेकेंड की है। वहीं से सभी युवक पैदल बैंक की तरफ बढ़ते हैं और बारी-बारी से 10 बजकर 22 मिनट 26 सेकेंड पर बैंक के अंदर प्रवेश करते हैं। सीसीटीवी फुटेज में लगभग सभी के हाथ में कट्टा दिखाई दे रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

क्या राजनीति में उतरेंगी पूर्व IPS काम्या मिश्रा? इंटरव्यू में दिया बड़ा संकेत…

Bihar : पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा ने राजनीति...

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अफसर इधर से उधर… देखें लिस्ट

Bihar : बिहार की नौकरशाही में एक बार फिर...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...