spot_img
spot_img
spot_img

कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, 10 लोगों की मौत, पीएम ने जताया शोक

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

GUJRAT : गुजरात के आणंद जिले में बुधवार की सुबह कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर में एक  बच्चा समेत एक ही परिवार के दस लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। आणंद जिले के इंद्रनाज गांव के निकट एक कार को विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। तारापुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा आणंद जिले के तारापुर को अहमदाबाद जिले से जोड़ने वाले राजमार्ग पर हुआ।

Read More :कुएं से मिला महिला का शव, परिजनों ने कही ये बात….

मृतकों के परिजनों को मिलेगी दो दो लाख की अनुग्रह राशि

गुजरात में हुए इस सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने दुख जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गुजरात के आणंद जिले में सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। उन लोगों के प्रति संवेदना है, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

Read More :गंगा में बड़ा हादसा, नाव पलटने से 18 लोग डूबे

कार में सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत

एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि कार में एक बच्चा सहित 10 लोग सवार थे, जिसे तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। कार में सवार सभी 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।’ अधिकारी ने बताया कि कार से शवों को निकालने और उनकी पहचान करने की कोशिश जारी है।

Read More :पुलिस ने 6 माओवादियों को मार गिराया, मरने वालों में महिलाएं भी शामिल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...

अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

Kohramlive : भारत के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की सुरक्षा...

ट्रंप टैरिफ का खेल खत्म, भारत को मिल सकते हैं 94,649 करोड़ रुपये…

Kohramlive : कभी दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था की...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गये PM मोदी, बनाया रिकॉर्ड…

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के...