spot_img

पलामू में विधायक के नातियों को सांप ने डसा, मौ’त

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : पलामू के चैनपुर में गुरुवार की रात काली स्याही में डूबी थी। चांदनी भी जैसे सहमी-सहमी सी थी और जहर की एक परछाईं ने दो घरों को मातम में डुबो दिया। पहली घटना नरसिंहपुर पथरा गांव की है  जहां विधायक आलोक चौरसिया के भाई के दामाद प्रेम चौरसिया अपने दो मासूम बेटों अर्जुन और देव के साथ सो रहे थे। किसी को क्या पता था कि वही बिस्तर, आख़िरी नींद की जगह बन जायेगा।

रात के अंधेरे में एक ज़हरीले सांप ने तीनों को डस लिया। इलाज के लिए उन्हें भाग-दौड़ में एक अस्पताल से दूसरे ले जाया गया पर रास्ते में अर्जुन और देव ने दम तोड़ दिया। दो फूल मुरझा गए और अब प्रेम चौरसिया ज़िंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। पूरे गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वहीं, उसी रात चैनपुर के ही बासडीह गांव में भिखारी भुइयां और उनकी पत्नी शकुंतला देवी जमीन पर सो रहे थे, जब जहर ने वहां भी दस्तक दी। अस्पताल में इलाज के दौरान शकुंतला की सांसें थम गईं, और उनके पति की हालत नाजुक बनी हुई है।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...