Kohramlive : हरियाणा के पलवल से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मुंबई में फिल्म में काम दिलाने का झांसा देकर एक 20 साल की युवती के साथ शारीरिक शोषण और ब्लैकमेलिंग की कहानी ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। युवती ने बदनामी के डर से जहर निगल लिया, बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई। युवती के घरवालों का इल्जाम है कि पलवल के ओमेक्स सिटी निवासी राज आर्य ने युवती को “हीरोइन बनाने” और “बॉलीवुड में ब्रेक दिलाने” का सपना दिखाया। फिर 4 अप्रैल को मुंबई के गोरेगांव वेस्ट स्थित फ्लैट में ले गये। इसी फ्लेट में 11 अप्रैल की सुबह 4 बजे दुष्कर्म किया गया। मरने से पहले युवती ने इल्जाम लगाया है कि राज आर्य के एक महिला साथी ने कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर पिलाया, फिर कमरे में बंद कर राज आर्य ने दुष्कर्म किया। महिला साथी ने वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया और धमकी दी कि वीडियो वायरल कर देंगे। पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि आरोपी उसे देह व्यापार में धकेलने की धमकी दे रहे थे। 13 जून को कैंप पलवल पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया। वहीं, राज आर्य ने भी युवती और उसके परिवार पर बंधक बनाकर मारपीट और लूट का केस दर्ज कराया है। युवती की मां को कस्टडी में लेकर एक दिन बाद जमानत पर छोड़ा गया। युवती की मां ने मंडकोला पुलिस चौकी के एक पुलिस अफसर पर कई तरह के इल्जाम लगाये हैं। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है।
मुंबई में हीरोइन बनाने का झांसा, फिर हो गया भयानक कांड…
Date:

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…
Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...
हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…
Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...
राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…
Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...
RSS मुख्यालय कांड अब ATS के हवाले… देखें वीडियो
Ranchi : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के झारखंड प्रदेश...
IPL 2027 को लेकर BCCI का बड़ा संकेत, बदलेगा टूर्नामेंट का कैलेंडर…
Kohramlive : IPL 2027 के आयोजन को लेकर BCCI...











