GIRIDIH : गिरिडीह के बेंगाबाद थाना क्षेत्र में जरुआडीह गांव के पास डिलीवरी ब्वॉय से 15 जून को तीन अपराधियों ने 4900 रुपये और एक मोबाइल फोन लूट लिया था। इस मामले में 17 जून को गिरिडीह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और लूटे हुए मोबाइल के साथ एक आरोपी मो. आज़ाद अंसारी को पिरहाकट्टा से गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी गिरिडीह एसपी अमित रेणु ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर दी।
Read More : इस फॉर्मूले के आधार पर आएंगे #CBSE की 12वीं परीक्षा के रिजल्ट
अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए की जा रही छापामारी
एसपी ने बताया कि इस मामले में बेंगाबाद थाने में तीन अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मानवीय तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध मो. आजाद अंसारी उर्फ नुनवा को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। उसने इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। अन्य दो सहयोगियों का नाम बताया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
Read More : #CBSE के बाद #ICSE ने भी 12वीं के नतीजे का फॉर्मूला बताया, जानिए कैसे मिलेंगे अंक












