kohramlive desk : सियासी दलों की जीत की खुशी में समर्थक बहुत कुछ करते हैं। सिर मुंडन तो आम बात है, लेकिन तमिलनाडु में जो मामला सामने आया है उसे जानकर कोई भी हैरान हो जाएगा,जहां रामनाथपुरम जिले की एक महिला समर्थक 32 साल की वनिथा ने डीएमके की जीत की खुशी में मंदिर के बाहर अपनी जीभ काट दी। इस महिला ने मन्नत मांगी थी कि 2021 के विधानसभा चुनाव में यदि डीएमके पार्टी की जीत होगी तब वह मंदिर में जाकर अपने जीभ की बलि दे देगी।
इसे भी पढ़ें : 9 मई तक न्यायिक कार्य से दूर रहेंगे वकील, झारखंड बार काउंसिल का निर्णय
बेहोश होकर गिर पड़ी महिला
कोरोना को लेकर इन दिनों कई तरह की बंदिशे लागू है। लोगों को मंदिरों और धर्म स्थलों के अंदर जाने की इजाजत नहीं है। ऐसे में मंदिर के गेट को बंद रखा गया है। मंदिर पहुंची वनिथा ने देखा की मंदिर का गेट बंद है ऐसे में वह मंदिर में जा नहीं सकती। तो उसने मंदिर के बाहर ही अपनी जीभ काट दी। ऐसा करने से वह बेहोश होकर गिर पड़ी। आनन-फानन में उसे अस्पताल में एडमिट कराया गया। डीएमके के इस समर्थक द्वारा उठाए गये कदम से लोग भी हैरान हैं। राजनीतिक गलियारों में भी इस घटना की चर्चा खूब हो रही है।
इसे भी पढ़ें :कोरोना में बदला शादी का तरीका, …और ऐसा जयमाला नहीं देखा होगा आपने












