spot_img

बोकारो में 45 प्लस और चलने-फिरने में असमर्थ नागरिकों को ऑनस्पाट लगेगी कोरोना वैक्सीन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • चार वैक्सीनेशन वैन को विधायक विरंची नारायण और सिविल सर्जन ने किया रवाना

BOKARO: बोकारो जिले में 45 प्लस और चलने-फिरने में असमर्थ नागरिकों को ऑनस्पाट कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए सिविल सर्जन कार्यालय से बुधवार को चार वैक्सीनेशन वैन को स्थानीय विधायक  विरंची नारायण एवं सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार पाठक ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Read More : BREAKING : #Jharkhand में एक सप्‍ताह के लिए फिर बढ़ा स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा सप्‍ताह, जारी रहेंगी ये पाबंदियां

दूर-दराज के लोगों को होगी सहूलियत

मौके पर विरंची  नारायण ने कहा कि पिछले दिनों  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में विधायकों के साथ हुए वीडियो संवाद में उन्होंने मोबाइल वैक्सीनेशन वैन के माध्यम से टीकाकरण कराने की  बात कहीं थी। मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिया। वैक्सीनेशन वैन से दूर-दराज क्षेत्र के लोगों को सहूलियत होगी।

Read More :अब इन राज्यों में भी 12वीं बोर्ड परीक्षा रद्द, राज्य सरकारों ने लिया फैसला

घर-घर जाकर लगाई जाएगी वैक्सीन

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार पाठक ने कहा कि मोबाइल वैक्सीनेशन वैन के माध्यम से 45 प्लस नागरिकों और चलने -फिरने में असमर्थ लोगों को घर – घर जाकर टीका लगाने की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। ऑनस्पॉट  टीकाकरण के लिए पंजीकरण होगा और वैक्सीन लगाई जाएगी। मौके पर  सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. एनपी सिंह,  नोडल पदाधिकारी टीकाकरण  अनिल कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि, प्रभारी पदाधिकारी पवन कुमार, डाटा प्रबंधक कंचन कुमारी समेत अन्य चिकित्सा पदाधिकारी मौजूद थे।

Read More :BREAKING : CBSE 12वीं की परीक्षा रद्द, High Level मीटिंग के बाद पीएम का फैसला

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चौपारण में BLA-2 को मिली खास ट्रेनिंग…

Chauparan(Krishna Paswan) : मतदाता सूची के SIR (विशेष गहन...

चितरपुर से आजसू का ऐलान, संगठन को बनायेंगे फौलादी…

Ramgarh(Prince Verma) : विधानसभा चुनाव की आहट के बीच...

मां छिन्नमस्तिका धाम में CCL रजरप्पा ने बिछाया सेवा का ‘सुरक्षा पथ’…

Ramgarh(Prince Verma) : मां छिन्नमस्तिका की नगरी में इस...

अब झारखंड के इस पूर्व ADG और मंत्री को ED का समन…

Ranchi : झारखंड के चर्चित शराब घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग...

CM हेमंत सोरेन गजब का पोस्ट कर तन-मन भिंगो गये… देखें वीडियो

Ranchi : CM हेमंत सोरेन आज अपनी MLA पत्नी...