spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

औरंगाबाद में जदयू नेता को पहले गाड़ी से उतारा, फिर जो किया… 

Date:

spot_img
spot_img
  • हत्या के बाद लोगों ने दो घंटे तक NH2 को किया जाम
  • जाम हटाने पहुंची पुलिस को आक्रोशित भीड़ ने खदेड़ कर पीटा

कोहराम लाइव डेस्क : बिहार के औरंगाबाद के मुंशी विगहा गांव में अपराधियों ने जदयू नेता बैद्यनाथ चंद्रवंशी को पहले घेरा, गाड़ी से उतारा। फिर पीट-पीटकर मार डाला। घटना NH-2 की है, जहां खेमका हाईवे के पास गुरुवार को 8 हथियारबंद अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। चंद्रवंशी को अपराधियों ने अंतिम सांस लेने तक पीटा और उसके बाद भाग निकले ।

इसे भी पढ़ें :महिला समेत चार गिरफ्तार, 8Kg अफीम, 4.5 लाख Cash बरामद

मौके पर मौजूद मुंशी विगहा गांव के ही एक निवासी ने इसकी सूचना परिजनों को दी। आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीण शव को लेकर उसी हाईवे पर पहुंच गए, जहां अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया था। उग्र लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया, जिससे दो घंटे तक यातायात बाधित हो गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस वहां पहुंची तो ग्रामीणों ने उन्हें खदेड़कर पीटा। मामला बढ़ता देख वहां ASP अभियान दुर्गेश कुमार और SDPO अमित कुमार पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम को खत्म करवाया।

इसे भी पढ़ें :अरे, तांत्रिक बाबा ने क्‍या कर डाला….

8 लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज

इस घटना में पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें सुदर्शन शर्मा (35 साल), प्रमोद शर्मा (28 वर्ष), कृष्णा शर्मा (36 वर्ष), राजू शर्मा, जितेंद्र यादव, वीरेंद्र यादव और रवीन्द्र यादव प्रमुख है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

इसे भी पढ़ें :बिहार में Farm laws के खिलाफ राजभवन जा रहे Farmers पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

न्याय दिलाने गए थे, दुश्मनी मोल ले बैठे

कुछ दिन पहले गांव के ही एक युवक को कुछ लोगों ने मारने की कोशिश की थी। JDU नेता इसी बात को लेकर युवक के परिवार के साथ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने पहुंचे थे। इसी से हत्या के आरोपियों ने उन्हें निशाना बना लिया था।

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...