spot_img
spot_img
spot_img

IPL में बेहतर परफार्मेंस से बढ़ा मनोबल : Mohammed Shami

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

सिडनी : टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कहा है कि IPL में बेहतर प्रदर्शन से उनका मनोबल बढ़ा है। इससे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले उनके ऊपर जो दबाव था, वह भी हट गया है। शमी के लिए यह IPL सत्र काफी अच्छा रहा है। इसमें उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से 20 विकेट लिए। शमी ने कहा, ‘IPL में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से किये प्रदर्शन से मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है। इसने मुझे सही स्थिति में पहुंचा दिया है।’ शमी को लगता है कि आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन से उन पर से दबाव काफी कुछ कम हो गया है। इसके साथ ही सबसे बड़ा लाभ यह है कि मैं अब बिना किसी दबाव के आगामी श्रृंखला की तैयारी कर सकता हूं। मैं इस समय काफी सहज हूं।

इसे भी पढ़ें :Bio-Bubble में रहना और टिकना आसान नहीं : सुनील छेत्री

IPL के लिए लॉकडाउन में फिटनेस पर काफी काम

शमी ने कहा कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान अपनी गेंदबाजी पर काफी काम किया है। शमी ने कहा , ‘मैंने लॉकडाउन में अपनी गेंदबाजी और अपनी फिटनेस पर काफी काम किया है। मैं जानता था कि IPL का आयोजन होना ही है और मैं इसके लिये स्वयं ही तैयारी में लगा था।’ शमी ने कहा कि इस दौरे पर टेस्ट मैच उनके लिये प्राथमिकता हैं और वह पिछले एक सप्ताह से ट्रेनिंग सत्र के दौरान कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘यह दौरा काफी लंबा होगा, जिसकी शुरूआत सफेद गेंद के क्रिकेट से होगी। इसके बाद गुलाबी और लाल गेंद से टेस्ट खेले जाएंगे। मेरा ध्यान हमेशा लाल गेंद का क्रिकेट रहा है और मैं अपनी लेंथ और मूवमेंट पर काम कर रहा हूं।’ शमी का लक्ष्य 27 नवंबर से शुरू हो रही सीमित ओवरों की सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करना है।

इसे भी पढ़ें :मुंबई बना IPL-13 का बॉस, दिल्ली कैपिटल्स को ऐसे चटाई धूल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...