spot_img
spot_img
spot_img

स्‍वास्‍थ्‍य सचिव की अध्‍यक्षता में IMA की अहम बैठक, लिये गए ये निर्णय

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : शुक्रवार को विकास आयुक्‍त सह स्‍वास्‍थ्‍य सचिव अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्टेट आइएमए एवं रांची आइएमए की अहम बैठक की गई। बैठक आरसीएच परिसर नामकुम में हुई। बैठक में राज्‍य में स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं की स्थिति पर चर्चा की गई। साथ ही रांची के अस्‍पतालों की स्थिति पर भी चर्चा की गई और बैठक में शामिल लोगों की राय ली गई।

Read More : देखिये, ड्रोन की नजर से खौफ़जदा राजधानी रांची की तस्वीर

आइएमए ने ऑक्सीजन एवं दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही आइएमए ने यह सलाह दिया कि सभी जिलों में युद्ध स्तर पर डॉक्टर, नर्सेज एवं पारा मेडिकल कर्मियों की बहाली अच्छे वेतन के साथ की जाए। क्योंकि यह जोखिम भरा काम है, तो उन्हें इंश्‍योरेंस की सुविधा भी दी जाए। आईएमए ने यह भी सलाह दिया कि हर जिले में जरूरत पड़ने पर वॉलेंटियर्स की एक सूची बनाई जाए, जो विपरीत परिस्थिति में रिजर्व फोर्स का काम करेंगे।

Read More : राहत भरी खबर : इस दवा को देने के बाद मरीजों को नहीं पड़ेगी ऑक्‍सीजन की जरूरत

  • बैठक में ऐसे डॉक्टरों की सूची मांगी गई, जो स्वेच्छा से कंसल्टेशन की सेवा देना चाहते हैं। आईएमए स्टेट सेक्रेटरी ने उन्हें बताया कि स्वास्थ्य मंत्री के अनुरोध पर सभी जिलों में ऐसे डॉक्टरों की सूची बना ली गई है, जो कंसल्टेशन की सेवा देना चाहते हैं। यही डॉक्टर 104 पर भी सेवा देने को तैयार हैं।
  • टेस्टिंग सुविधा बढ़ाने के लिए ऐसे लैब्स की सूची मांगी गई जो क्राइटेरिया फुलफिल करते हैं। उन्हें सिंगल विंडो से युद्ध स्तर पर परमिशन देने की कोशिश की जाएगी। ऐसे लैब्स की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए डॉक्टर विमलेश सिंह को अधिकृत किया गया।
  • 104 पर परामर्श देने के लिए 1 स्टैंडर्ड प्रोटोकोल बनाने का निर्णय लिया गया। उस समिति का निर्माण डॉ आरएस दास करेंगे।
  • 104 पर परामर्श देने वाले डॉक्टरों की अनुशंसा पर मरीजों को रेफरल एंड एडमिशन फैसिलिटी उपलब्ध होगी।
  • बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक जिलों में District हेल्थ सोसायटी में आईएमए के प्रतिनिधि भी रहेंगे। जो इस महामारी से लड़ने में मदद करेंगे।

बैठक में ये लोग रहे मौजूद

रविशंकर शुक्ला, आईएएस, एमडी, एनआरएचएम, झारखंड,  आईएमए की तरफ से डॉ अजय कुमार सिंह, डॉक्टर सुमंत मिश्रा,  डॉ प्रदीप कुमार सिंह, डॉक्टर शंभू प्रसाद, डॉ आरएस दास, डॉ अनंत सिन्हा, डॉ विमलेश सिंह, डॉ अजीत कुमार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...