spot_img

मोदी कैबिनेट के अहम फैसले, 2 हजार करोड़ की मंजूरी… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

New Delhi : PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने 6 अहम फैसलों को मंजूरी दी है। ये फैसले सीधे तौर पर किसानों, सहकारी समितियों और पूर्वोत्तर राज्यों की रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने वाले हैं।

किसानों के लिए दो बड़े तोहफे

  • प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना का बजट बढ़ाकर ₹6,520 करोड़ कर दिया गया है। इससे किसानों को फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स स्थापित करने और कृषि उत्पादों का मूल्यवर्धन करने में मदद मिलेगी।
  • राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) को ₹2,000 करोड़ की ग्रांट-इन-एड मिली है, जिससे 29 करोड़ लोगों को फायदा मिलेगा। यह फंड सहकारी समितियों को किफायती लोन देने, नए प्रोजेक्ट शुरू करने और वर्किंग कैपिटल की जरूरतें पूरी करने के लिए इस्तेमाल होगा।

रेल कनेक्टिविटी के लिए 4 परियोजनाएं, बजट ₹11,168 करोड़

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि पूर्वोत्तर और औद्योगिक क्षेत्रों को जोड़ने के लिए 4 रेलवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई है। ये प्रोजेक्ट्स लॉजिस्टिक्स को सस्ता और ट्रांसपोर्ट को तेज़ बनायेंगे

परियोजनालागत (₹ करोड़ में)
इटारसी–नागपुर चौथी रेलवे लाइन₹5,451 करोड़
अलुआबाड़ी रोड–न्यू जलपाईगुड़ी तीसरी/चौथी लाइन₹1,786 करोड़
छत्रपति संभाजीनगर–परभणी दोहरीकरण₹2,179 करोड़
डांगोअपोसी–जारोली तीसरी/चौथी लाइन₹1,752 करोड़

किसे मिलेगा फायदा

  • 8.25 लाख सहकारी समितियां और उनके 29 करोड़ सदस्य, जिनमें से 94% किसान हैं।

  • ये समितियां डेयरी, मत्स्य, पशुपालन, चीनी, वस्त्र, भंडारण, महिला और श्रमिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं।

  • पूर्वोत्तर राज्यों और औद्योगिक जिलों में रेलवे विस्तार से मालवहन सस्ता होगा और कनेक्टिविटी बेहतर बनेगी।

कैबिनेट के 6 प्रमुख फैसलों की एक झलक

  1. एनसीडीसी को ₹2,000 करोड़ – सहकारी समितियों को मिलेगा सशक्तिकरण

  2. पीएम किसान संपदा योजना को ₹6,520 करोड़ – फूड प्रोसेसिंग को बढ़ावा

  3. इटारसी–नागपुर चौथी लाइन – ₹5,451 करोड़

  4. अलुआबाड़ी–न्यू जलपाईगुड़ी लाइन – ₹1,786 करोड़

  5. संभाजीनगर–परभणी दोहरीकरण – ₹2,179 करोड़

  6. डांगोअपोसी–जारोली ट्रैक विस्तार – ₹1,752 करोड़

इसे भी पढ़ें : 30 साल बाद फिर ‘बोल बम’ के संग निकले मनोज तिवारी

इसे भी पढ़ें : लापरवाह कर्मियों पर गिरी गाज, 13 पर दंडात्मक कार्रवाई

इसे भी पढ़ें : मंत्री चमरा लिंडा ने चान्हों नर्सिंग कॉलेज का किया निरीक्षण

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...