spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

लापरवाह कर्मियों पर गिरी गाज, 13 पर दंडात्मक कार्रवाई

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : 16 जुलाई को DC दिनेश कुमार यादव के अचानक किये गये निरीक्षण ने डंडई प्रखंड कार्यालय और पंचायत भवन की हकीकत खोल कर रख दी। निरीक्षण के दौरान 13 से अधिक कर्मचारी बिना पूर्व सूचना के गायब पाये गये इनमें कनीय अभियंता, बीसी, लेखा सहायक, ग्राम रोजगार सेवक, बीएफटी समेत कई अहम पदाधिकारी शामिल थे। प्रशासन ने इन सभी से स्पष्टीकरण मांगा, लेकिन जवाब असंतोषजनक मिलने पर तुरंत कार्रवाई की गई। कार्य से वंचित किया गया, मानदेय पर रोक और कुछ कर्मियों को स्थानांतरित अथवा निलंबित किया गया।

ग्राम सेविका मंजू देवी को लगातार अनुपस्थित रहने पर निलंबित कर रंका मुख्यालय भेजा गया है, तो वहीं अंचल कार्यालय के प्रभा शंकर दुबे और अरुण कुमार रवि पर सरकारी सेवा नियमावली 2016 के तहत कार्रवाई करते हुए निलंबन की गाज गिरी है। DC ने डंडई पंचायत भवन की निष्क्रियता पर भी गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल पदाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा और चेताया कि अब ढीलापन बर्दाश्त नहीं होगा। इस कार्रवाई ने पूरे गढ़वा ज़िले के सरकारी महकमे को यह साफ संदेश दे दिया है कि अनुपस्थिति अब ‘सिस्टम’ का हिस्सा नहीं, अपराध माना जायेगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फुटबॉल मैच देखने निकला था युवक, नौ महीने बाद मिला नरकंकाल…

Gumla : पिछले नौ महीनों से एक परिवार अपने...

बड़कागांव में बवाल: जमकर तोड़फोड़, एक अरेस्ट…

Hazaribagh : कोयले की काली धरती पर मंगलवार को...

झारखंड कृषि व्यापार मेला-2026 का शानदार आगाज, क्या बोल गये CM हेमंत सोरेन… जानें

Ranchi : राजधानी रांची का ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान मंगलवार...