JHARKHND : ‘यास’ चक्रवाती तूफान के कारण हो रही बारिश से लगभग पूरे झारखंड में कल से ही बारिश हो रही है। इससे कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और बाढ़ के हालात उत्पन्न हो गई है। कई घरों में पानी घुस गया है। चक्रधरपुर में संजय व विंजय नदी, चाईबासा के जगन्नाथपुर स्थित बलियाडीह, मोंगरा देवनदी, वैतरणी, कंगीरा नदी और लातेहार के तूबेद नदी का जलस्तर बहुत बढ़ गया है। बोकारो के जैनामोड़ में भारी बारिश व तेज हवा के कारण बीच सड़क पर विशालकाय पेड़ गिर जाने से रोड पर लोगों की आवाजाही बंद हो गई है।
Read More : किसी भी हालत में एक ही टीका पहले और दूसरे डोज में लगवाएं : डीसी छवि रंजन
25 मई से ही चक्रधरपुर में हो रही बारिश
चक्रधरपुर में तूफान के प्रभाव से 25 मई से ही बारिश होने का सिलसिला शुरू हो गया था। 27 मई सुबह 9 बजे तक 321.7 एमएम बारिश दर्ज की गई है। वहीं, क्षेत्र के संजय और विंजय नदी उफान पर है। चक्रधरपुर-चाईबासा एनएच 75 (ई) मार्ग स्थित बड़ोदा पुल से विंजय नदी का दृश्य मनमोहक नजर आ रहा है। इसे देखने को लोग पहुंचे रहे हैं और दृश्य को अपने कैमरे में कैंद कर रहे हैं।
Read More : बारिश से गिरी घर की दीवार, दबकर पिता-पुत्र की मौत
चाईबासा में मोंगरा नदी उफान पर
चाईबासा स्थित जगन्नाथपुर के बलियाडीह तथा मोंगरा देवनदी का भी जल स्तर काफी बढ़ गया है। इससे मोंगरा देवनदी उफान पर है। वहीं, खेतों में भी पानी लबालब हो गया है। बुधवार की रात को अनुमंडल कार्यालय के पास एक पेड़ गिर गया। इससे सुबह में अवागमन बाधित रहा। क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सोमवार की रात से पूरी तरह से बाधित है। जगन्नाथपुर थाना प्रभारी भी सुबह से वैतरणी, कंगीरा नदी के किनारे बसे लोगों का हालचाल जानने पहुंचे।
Read More : धनबाद के धैया में पलटी एसयूवी, ड्राइवर जख्मी
लातेहार में खेत और तालाब जलमग्न
लातेहार में भी लगातार 36 घंटे से हो रही बारिश की वजह से खेत से लेकर नदी, तालाब जलमग्न हो गए हैं। बारिश के कारण जनजीवन भी अस्त व्यस्त हो गया है। तूबेद नदी का पानी उफान पर है। तो वहीं, बालूमाथ-पांकी जाने वाले रास्ते में स्थित जंगल का मनोरम दृश्य देखने लायक है। जिला मुख्यालय के ग्रामीण इलाकों में 20 घंटे से बिजली गुल है। इससे लोगों को मोबाइल चार्जिंग समेत








