spot_img

रेल रोको आंदोलन का असर, 9 ट्रेनों को किया गया कैंसिल…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : पंजाब में रेल रोको आंदोलन का असर रहा। कई जगहों पर आंदोलनकारी किसान ट्रैक पर डटे रहे। केवल अंबाला में रेल रोको आंदोलन का कोई असर नहीं रहा। किसानों ने पंजाब में अंबाला मंडल के अधीन 22 रेलवे मार्गों पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पंजाब व चंडीगढ़ की तरफ जाने वाली 9 यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। वहीं, चंडीगढ़ से दिल्ली के बीच चलने वाली शताब्दी को भी तीन घंटे की देरी से शाम चार बजे के बाद दिल्ली रवाना किया गया। पुलिस की मुस्तैदी के चलते अंबाला-दिल्ली रेल सेक्शन पर आंदोलनकारी जुट नहीं पाये। इस रेलवे लाइन पर ट्रेनों का परिचालन होता रहा। वहीं, कई ट्रेनों को रेलवे ने सुरक्षा के लिहाज से अंबाला कैंट स्टेशन समेत बराड़ा, यमुनानगर, जगाधरी स्टेशनों पर रोके रखा। हरियाणा के डबवाली में 38 किसानो को पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया। किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन आजाद और सिद्धूपुरा ने सुनाम रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक जाम किया। आंदोलनकारी नेताओं का इल्जाम था कि केंद्र सरकार पूरी तरह से किसान विरोधी है। राज्य सरकार भी किसानों के प्रति गंभीर नहीं है। जबतक उनकी मांगे मान नहीं ली जाती, यह संघर्ष चलता रहेगा।

इसे भी पढ़ें :कांग्रेस के कई दिग्गज हो गये भाजपा के, जानें

इसे भी पढ़ें :सुप्रीमो के करीबी के घर ED

इसे भी पढ़ें :चार घंटे में कटा दो लाख का चालान, ट्रैफिक SP ने की अपील… जानें क्या

इसे भी पढ़ें :कृषि में देश आगे बढ़ रहा, लेकिन हमारा क्षेत्र काफी पिछड़ा : अर्जुन मुंडा

इसे भी पढ़ें :लक्षद्वीप, द्वारका के बाद अब PM ने यहां जाने का किया आग्रह…

इसे भी पढ़ें :CM चंपई सोरेन ने की हाई लेवल मीटिंग… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :चेक बाउंस मामला : ‘मैडम जी’ को देनी पड़ी… जानें क्या

इसे भी पढ़ें :चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने दिया इस्तीफा

इसे भी पढ़ें :पूर्व CM की पत्नी कल्पना की पॉलिट्क्स में एंट्री, पहले संबोधन में क्या कहा… जानें

इसे भी पढ़ें :रांची-खूंटी रोड पर दो गाड़ियों में जबरदस्त भिड़ंत, NH जाम… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :दागी युवक के पास से मिला उम्दा पिस्टल…

इसे भी पढ़ें :क्रिकेटर रॉबिन मिंज की बाइक के उड़े परखच्चे…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...