नई दिल्ली : Immunity बढ़ाने के लिए लाइफस्टाइल के साथ डाइट में भी बदलाव जरूरी होते हैं। ताजा फल, सब्जियां, नट्स और बीज शरीर को ताकत देते हैं। ऐसा ही एक फल है अनार, जिसमें कई तरह के पौष्टिक गुण पाए जाते हैं, जो आम जुकाम और कोविड-19 जैसे संक्रमण और कई अन्य बीमारियों के खिलाफ, शरीर की रक्षा की पहली पंक्ति को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है।
अनार Immunity बूस्टर
जैसा कि हम जानते हैं कि इस वक्त कोरोना वायरस का न तो कोई इलाज उपलब्ध है और न ही वैक्सीन, ऐसे में Immunity को मजबूत बनाना ही एक मात्र इलाज रह गया है। मेडिकल एक्सपर्ट्स ने भी कई बार सलाह दी है कि सभी लोग अपनी Immunity को मजबूत बनाएं, क्योंकि वही है जो आपको संक्रमण से बचाने के साथ इससे लड़ने की ताकत भी देगी। खासतौर पर सर्दियों के मौसम में Immunity का मजबूत होना बेहद जरूरी है, क्योंकि इसी मौसम में ज़ुकाम, फ्लू और इसी तरह के संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
इसे भी पढ़ें : Confusion सिर्फ कमजोरी नहीं, हार का कारण भी है
अनार के फायदे
- अनार कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। अनार खाने से शरीर में फ्री रैडिकल गतिविधी कम होती है और शरीर में Immunity बढ़ती है।
- खून को पतला करने के भी लिए जाना जाता है अनार। अगर आपके शरीर में खून के थक्के का जोखिम रहता है, तो आप स्ट्रोक का खतरा दूर करने के लिए नियमित रूप से अपने आहार में अनार का सेवन कर सकते हैं।
- अनार शरीर में ऑक्सीजन की स्तर बेहतर करता है। ऐसे वक्त में जब हवा का स्तर बेहद खराब है, आपको शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बनाए रखने के लिए अनार जरूर खाना चाहिए।
- ये साबित हो चुका है कि कई बीमारियों से लड़ने में मददगार साबित होता है, जैसे गठिया, स्तंभन दोष, प्रोस्टेट कैंसर, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और कब्ज।
- अनार एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लामेट्री गुणों से भरपूर होता है, इसलिए ये शरीर में Immunity को बढ़ाने के काफी काम आता है। साथ ही इसमें मौजूद विटामिन-सी, आपको कई बीमारियों से बचाते हैं।
इसे भी पढ़ें : Weight करें कम, बिना चावल छोड़े #RiceLovers












