ओरमांझी (रांची) : ओरमांझी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी। वरीय पुलिस पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध शराब की एक बड़ी खेप बिहार जाने वाली है। सूचना के आधार पर ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने सिल्ली डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। गठित टीम ने ओरमांझी के ब्लॉक चौक के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया। घंटों इंतजार के बाद पुलिस ने मारूति एसएक्स-4 JH10AA7311 को रोककर तलाशी ली। जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ा। मौके से पुलिस ने तीन लोगों को भी धर दबोचा। जिनके नाम अरुण कुमार शर्मा, संजय चौधरी, राजकुमार शामिल है। शराब खेलगांव से बिहार के मुजफ्फरपुर ले जाया जा रहा था।
इसे भी पढ़ें : आर्मी में बहाली कराने के नाम पर ठगी करने वाला धराया, पुलिस ने ऐसे पकड़ा
ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। गठित टीम में सिल्ली डीएसपी किस्टोफर केरकेट्टा, पुलिस निरीक्षक श्याम किशोर महतो, थाना प्रभारी ओरमांझी एवं सशक्त बल शामिल रहे।
इसे भी पढ़ें : #Teacher बने रांची डीसी छवि रंजन, Students को दिये ये जरूरी टिप्स
इसे भी पढ़ें : हैवानियत : नाबालिग का अपहरण कर 18 युवकों ने 9 दिनों तक किया रेप














