चाईबासा : पुलिस ने जाली कागजात के सहारे अवैध लौह अयस्क लेकर जा रहे दो ट्रकों को पकड़ा। दोनों ट्रक के ड्राइवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चाईबासा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बड़बिल की तरफ से हाटगम्हरिया होते हुए जाली कागजात के सहारे अवैध लौह अयस्क फाइंस से लदे ट्रक आने वाले हैं।
एसपी ने खनन पदाधिकारी एवं हाटगम्हरिया थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। गठित टीम ने हाटगम्हरिया थाना चेक पोस्ट पर ट्रकों के कागजात की जांच शुरू की। जांच के क्रम में दो अवैध आयरन और फाइंस लदे ट्रक को पकड़ा गया। ट्रक के चालक ने जो कागजात दिखाए उसकी जांच में कागजात फर्जी पाए गए। जिसके बाद पुलिस ने दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया और चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Read More : खूब खून पसीना बहाया, फिर भी मन दुखी (Video)
Read More :पिटाई से प्रेमी की मौत के मामले में 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, प्रेमिका ने भागकर बचाई थी जान






