- लोगों को ठगी का शिकार बनाने के मामले में ईडी ने कसा शिकंजा
- इटली के भारतीय दूतावास में डेप्युटी चीफ ऑफ मिशन के तौर पर कर रही काम
कोहराम लाइव डेस्क : उत्तर प्रदेश में आईएफएस निहारिका सिंह पर 600 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में ईडी ने शिकंजा कसते हुए केस दर्ज किया है। लोगों को ज्यादा प्रॉफिट का लालच देकर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस मामले में लखनऊ के रहने वाले अजीत सिंह मुख्य आरोपी निकले। 2020 में उनकी गिरफ्तारी हो चुकी है। अब अजीत सिंह की पत्नी और निहारिका सिंह पर केस किया गया है।
गौरतलब है कि अजित सिंह को यूपी एसटीएफ ने लखनऊ के गोमतीनगर से पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। बताया गया है कि निहारिका सिंह का पति अजीत सिंह इस पूरे फ्रॉड का मास्टर माइंड रहा है। निहारिका सिंह इटली के भारतीय दूतावास में डेप्युटी चीफ ऑफ मिशन के तौर पर काम कर रही हैं।
इसे भी पढ़ें : दिनदहाड़े दारोगा को गोली मारने वाले दोनों अपराधी धराये
क्या है फ्रॉड का मामला
बताया गया है कि साल 2010 में अनी बुलियन नाम की कंपनी बनाई गई। लोगों को ज्यादा प्रॉफिट का लालच देकर फंसाया गया। कंपनी में लोगों से करोड़ों रुपये लगवाकर उन्हें ठगी का शिकार बनाया गया। विभिन्न राज्यों में पुलिस की ओर से दर्ज एफआईआर के आधार पर ईडी ने इस मामले में जांच शुरू की। केस में ईडी ने आरोप लगाया है कि मेसर्स एनी बुलियन इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड और अन्य संबद्ध कंपनियों का गठन निवेशकों को धोखा देने के लिए किया गया था।
इसे भी पढ़ें : शादी के चार दिन बाद ही मामी को भांजे से हुआ प्यार, और दोनों हो गए…








