spot_img
spot_img
spot_img

अयोध्या घूमने का मन है तो यहां का भी कर सकते हैं प्लान, जानें डिटेल्स…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : रामनगरी अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लगभग पूरी तैयारी हो चुकी है। 22 जनवरी को राम मंदिर में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी। इस यादगार लम्हें का PM नरेंद्र मोदी एवं यूपी के CM योगी से लेकर कई बड़े दिग्गज राजनेता और हजारों साधु-संत गवाह होंगे। देश-दुनिया से लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी अयोध्या घूमने का प्लान बना रहे हैं तो वहां घूमने लायक कई जगह हैं, जानिये एक नजर में अयोध्या में धूमने लायक जगहों के बारे में…

कनक भवन

अयोध्या में कनक भवन बेहतरीन और प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। पुरानी मान्यता है कि यह भवन भगवान श्री राम जी से विवाह के तुरंत बाद देवी सीता को महारानी कैकेयी द्वारा उपहार में दिया गया था। यह देवी सीता और भगवान राम का निजी महल है।

बहू बेगम का मकबरा

अयोध्या स्थित बहू-बेगम के मकबरे को पूर्वांचल का ताजमहल कहा जाता है। इसे अवध के तीसरे नवाब शुजाउद्दौला ने सैकड़ों साल पहले अपनी पत्नी की याद में यह मकबरा बनवाया था।

गुलाब बाड़ी

गुलाब बाड़ी शहर के सबसे सुंदर बगीचों में से एक है। यहां की हरियाली मनमोहक है। अवध के तीसरे नवाब शुजाउद्दौला और उनके परिजनों की यहां समाधि बानी हुई है। यहां शानदार मकबरा है, जो विशाल दीवारों से घिरा हुआ है।  8वीं सदी में इस बगीचे में रंगीन गुलाब की कई वेराइटी लगाई गई है। यहां की हरियाली में एक अजीब सा सुकून मिल सकता है।

तुलसी स्मारक भवन

महान संत-कवि गोस्वामी तुलसीदास जी के नाम तुलसी स्मारक भवन समर्पित है। यहां हर रोज प्रार्थना, भक्ति संगीत और धार्मिक प्रवचन आयोजित होते हैं। परिसर में स्थित अयोध्या शोध संस्थान के पास गोस्वामी तुलसीदास पर साहित्यिक रचनाओं का एक बड़ा भंडार है।

हनुमान गढ़ी

अयोध्या का हनुमानगढ़ी बहुत मशहूर है। यहां एक गुफा है जिसको लेकर कहा जाता है कि यहां हनुमान जी विराजते हें। यहां मन को एक अजीब सा सुकून का एहसास हो सकता है।

सरयू घाट

अयोध्या में सरयू घाट आकर्षण का केंद्र है। यह सरयू नदी के तट पर है। रामनवमी, दीपावली, विजयादशमी जैसे पर्व पर यहां हजारों की संख्या में लोग आते हैं।

नागेश्वरनाथ मंदिर

ऐसा कहा जाता है कि नागेश्वर नाथ मंदिर को भगवान राम के पुत्र कुश ने बनवाया था। माना जाता है जब कुश सरयू नदी में नहा रहे थें, तो उनका बाजूबंद खो गया था। बाजूबंद एक नाग कन्या को मिला जिसे कुश से लगाव हो गया। वह शिवभक्त थी। कुश ने उसके लिये यह मंदिर बनवाया था।

मोती महल

मोती महल फैजाबाद में एक स्मारक है। इसका अपना ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व है। मोती महल को अक्सर “पर्ल पैलेस” कहा जाता है।

इसे भी पढ़ें : हैवी ब्लास्टिंग से कांपी धरती, क्या बोल गये गांव वाले… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : रांची में जर्मनी, जापान, न्यूजीलैंड एवं यूएसए ने दागे गोल… जानें

इसे भी पढ़ें : ठाट-बाट ऐसा, कोई भी खा जाता था गच्चा… जानें

इसे भी पढ़ें : बच्चियों का करता था शिकार, क्या हुआ वहशी का… जानें

इसे भी पढ़ें : Vitamin D का पूरा कोटा जरूरी, ऐसे हासिल कर सकते हैं…

इसे भी पढ़ें : बच्चियों का करता था शिकार, क्या हुआ वहशी का… जानें

इसे भी पढ़ें : एक साथ धधक उठी पटाखे की कई दुकानें, 15 गाड़ियां भी खाक

इसे भी पढ़ें : ईशान किशन की छुट्टी, भरत और जुरेल को मिली जगह

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...