spot_img
spot_img
spot_img

harghartiranga.com पर देखना चाहते हैं अपनी फोटो, तो मान लें DC की यह बात

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोगों की सहभागिता को लेकर रांची DC राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक के दरम्यान डीसी राहुल कुमार सिन्हा द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के दौरान जिला के हर घर में तिरंगा फहराये जाने को लेकर उपस्थित लोगों से उनके स्तर से सहयोग को लेकर विचार विमर्श किया गया। चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष धीरज तनेजा ने कहा कि चेंबर से संबद्ध निकायों को झंडा उपलब्ध करा दिया गया है।

उपायुक्त द्वारा विभिन्न धार्मिक स्थलों पर अभियान के दौरान अच्छी तादात में झंडा फहराये जाने की बात कही गयी। जिस पर केन्द्रीय मंदिर प्रबंधन समिति और सेट्रल मुहर्रम कमेटी की ओर से की गयी तैयारियों के बारे में विस्तार से बताया गया। बस ऑनर एसोसिएशन के प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि रांची से निकलनेवाली हर बस में तिरंगा लगाने की व्यवस्था की गयी है। अभियान को लेकर जागरुकता के संबंद्ध में उपायुक्त ने विभिन्न स्कूलों के प्रतिनिधियों से छात्रों द्वारा प्रभात निकाले जाने को कहा।

DC ने कहा कि जिला के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी घरों में निशुल्क तिरंगा उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने आम जनों से अपील करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के दौरान राष्ट्रध्वज का सम्मान सुनिश्चित करें। तिरंगा हर घर के लिए संपत्ति है, इसे फहराने के बाद ससम्मान उतार लें और अपने घर में सहेज कर रखें। उन्होंने नागरिकों से कहा कि संस्कृति मंत्रालय की वेबसाइट www.harghartiranga.com पर झंडे के साथ सेल्फी अपलोड करें और सोशल मीडिया पर #HarGharTiranga का उपयोग करें।

ये रहे मौजूद

समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित बैठक में अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था रामवृक्ष महतो, उप नगर आयुक्त रांची, जिला नजारत उपसमाहर्त्ता केके अग्रवाल, जिला खेल पदाधिकारी, शहरी क्षेत्र के सभी अंचलअधिकारी, केन्द्रीय शांति समिति के सदस्य, अध्यक्ष, चेम्बर ऑफ कॉमर्स, अध्यक्ष केन्द्रीय गुरूद्वारा समिति, अध्यक्ष केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति, रांची , अध्यक्ष केन्द्रीय मंदिर प्रबंधन समिति, अध्यक्ष केन्द्रीय मुहर्रम कमिटी, रांची, सचिव केन्द्रीय सरना समिति, राँची, अध्यक्ष केन्द्रीय निजी महाविद्यालय एसोसिएशन, राँची, बस ऑनर एसोसिएशन के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : पलामू में राजद और झामुमो नेता में मारधाड़, फायरिंग… देखें

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत सोरेन को बड़ी बहन अंजली सोरेन ने बांधी राखी, लंबी आयु और सलामती की मांगी दुआ

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पूर्व जैक पार्षदों ने वित्त मंत्री के दरवाजे पर दी दस्तक… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड राज्य गठन के संघर्ष और राजनीतिक इतिहास...

झारखंड में कांग्रेस की सीट ले उड़े परिमल नथवानी…

Ranchi : झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के...

झारखंड की दो सीटों पर वोटों की गिनती जारी, एक की जीत पक्की… जानें

Ranchi : झारखंड विधानसभा परिसर में गुरुवार शाम जैसे-जैसे...

RSS हमले के आरोपी ने पुलिस को दिया चकमा, आगे जो हुआ…

Ranchi : निवारणपुर स्थित आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम...

सुबह घर पहुंचे बच्चे, सामने था मां की मौ’त का खौफनाक मंजर… जानें

Ranchi : राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र से...