नवरात्रि में दिखें ऐसे सपने, समझिये मां दुर्गा दे रही हैं शुभ संकेत!

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : नवरात्रि के नौ दिन सिर्फ पूजा और व्रत के नहीं होते, ये वो पल होते हैं जब मन, आत्मा और विश्वास एक नई दुनिया रचते हैं। कहते हैं, इन दिनों देखे गये कुछ सपने यूं ही नहीं आते, उनमें छिपे होते हैं आने वाले अच्छे समय के संकेत। नवरात्रि में वातावरण सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होता है। मन आध्यात्मिक भावनाओं में डूबा रहता है। ऐसे में सपनों में खास संकेत दिखते हैं। सपने में देवी का स्वरूप दिखना सबसे शुभ संकेत माना जाता है। मान्यता है कि मां दुर्गा की विशेष कृपा बनी हुई है। कई लोगों के जीवन में इसके बाद सकारात्मक बदलाव देखे गये। सपने में मंदिर, घंटी या दीपक दिखना शुभ संकेत है। परेशानियां धीरे-धीरे कम होंगी। मन को सुकून मिलेगा और शांति।लाल रंग देवी शक्ति का प्रतीक है। ऐसे सपने आने वाली अच्छी खबर का संकेत माने जाते हैं। जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संकेत है।  सपने में साफ पानी या बहती नदी दिखना शुभ है।  नई शुरुआत, मन की शुद्धि और तरक्की के संकेत हैं। जैसे जीवन की धारा फिर से साफ बहने लगे। यहां यह बताना जरूरी है कि हर सपना भविष्यवाणी नहीं होता। कई बार हमारे विचार और भावनायें भी सपनों में दिखती हैं। इसलिए इन्हें अंधविश्वास नहीं, सकारात्मक संकेत मानें।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ट्रैफिक जवानों को नहीं लगेगी गर्मी! ‘कूलिंग जैकेट’ का ट्रायल शुरू…

Ranchi : राजधानी रांची में बढ़ती भीषण गर्मी अब...

ATM में फंसा कार्ड, “मददगार” निकला मास्टरमाइंड, लगा करारा झटका…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण के मयुरहंड थाना...

चौपारण में ICAR की पहल से बदलेगा खेती का गणित… जानें कैसे

Chouparan(Krishna Paswan) : भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के...

बकरीद को लेकर हाई अलर्ट, मॉक ड्रिल के निर्देश

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में समाहरणालय स्थित SP कार्यालय...