Bihar : बिहार पुलिस ने होली के मौके पर अश्लील भोजपुरी गाने बजाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश जारी किये हैं। पुलिस मुख्यालय के अनुसार, सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील गाने बजाने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी बिहार के सभी SP, DIG और IG को भेजे गये निर्देश में कहा गया है कि सार्वजनिक स्थलों, बसों, ट्रकों और ऑटो रिक्शा में दोहरे अर्थ वाले और अश्लील भोजपुरी गानों का बजाना बढ़ गया है। जिसका समाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।बिहार पुलिस के मुताबिक, इस तरह के गानों से महिलाओं में असुरक्षा की भावना पैदा होती है और उनकी गरिमा को ठेस पहुंचती है। वहीं, ऐसे गाने बच्चों पर भी बुरा असर डालते हैं और उन्हें गलत दिशा में प्रेरित करते हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इस सामाजिक समस्या के समाधान के लिये खास अभियान चलाकर भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा-296/79 के तहत आरोपियों के खिलाफ ठोस कानूनी कार्रवाई की जायेगी। सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे कार्रवाई का प्रतिवेदन ई-मेल के माध्यम से dspmak-bih@gov.in पर भेजना सुनिश्चित करें।














